भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डीवी सदानंद गौड़ा ने 11 जुलाई 2012 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को सौंपा.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगदीश शेट्टार ने 12 जुलाई 2012 को डीवी सदानंद गौड़ा की जगह कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जगदीश शेट्टार कर्नाटक के 27 वें मुख्यमंत्री बने। उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
डीवी सदानंद गौड़ा को कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने 4 अगस्त 2011 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। वह कर्नाटक राज्य के 26 वें मुख्यमंत्री थे। डीवी सदानंद गौड़ा वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने भाजपा के ही बीएस येदियुरप्पा का स्थान लिया था. बीएस येदियुरप्पा ने 31 अगस्त 2011 को इस्तीफा दे दिया था.
वर्ष 2008 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब पहली बार दक्षिण के किसी राज्य में सत्ता में आई तो उस समय डीवी सदानंद गौड़ा कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष थे. वह कर्नाटक में भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा विधायक दल ने गोपनीय मतदान के द्वारा सदानंद गौड़ा को अपना नेता चुना था. मतदान में सदानंद गौड़ा ने लिंगायत समुदाय के जगदीश शेट्टर को पराजित किया था. डी.वी.गौड़ा और कमला के पुत्र सदानंद गौड़ा का जन्म दक्षिण कन्नड़ जिले के देवरागुंडा में 18 मार्च 1953 को हुआ था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation