वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार से संबंधित सर्वेक्षण जारी करने वाली संस्था बर्लिन (जर्मनी) की ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा 17 अक्टूबर 2013 को जारी रिपोर्ट के अनुसार ब्रिक्स देशों में भारतीय कंपनियां पारदर्शिता के मामले में सर्वश्रेष्ठ हैं. इस रिपोर्ट में उभरते देशों की कंपनियों में से भारतीय कंपनियों को अव्वल स्थान देने के साथ-साथ चीन की कंपनियों को निम्नतम स्थान दिया गया.
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के मानकों शामिल हैं – भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों को नियंत्रित करने हेतु कंपनियों द्वारा अपनाये गये उपाय, कंपनियों की सूचना प्रवाह नीति, आय, व्यय एवं कर संबंधी सभी सूचनाओं को सार्वजनिक करने संबंधी नीतिंयां.
इस सर्वेक्षण में विश्व तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं की प्रमुख 100 बहुराष्ट्रीय कंपनियों को शामिल किया गया जिसमे से एक तिहाई कंपनियां चीन की थीं. सर्वेक्षण में तीन चौथाई कंपनियों को 10 में से 5 या कम अंक प्राप्त हुए.
उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सर्वश्रेष्ठ कंपनियां
रैंक | कंपनी | वैश्विक सूचकांक अंक |
1 | टाटा कम्यूनिकेशंस | 7.1 |
2 | टाटा ग्लोबल बेवरेजेस | 6.6 |
3 | टाटा स्टील | 6.6 |
4 | भारती एयरटेल | 6.4 |
5 | पेट्रोनास (मलेशिया) | 6.3 |
6 | यूनाइटेड कंपनी ऑफ रूसल (रूस) | 6.2 |
7 | टाटा केमिकल्स | 6.2 |
8 | महिंद्रा एंड महिंद्रा | 6.1 |
9 | टाटा मोटर्स | 6.0 |
10 | टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस | 5.9 |
स्रोत: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल सर्वेक्षण अक्टूबर 2013
Comments
All Comments (0)
Join the conversation