भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहली गेंद पर विकेट लेने वाले विश्व के 16वें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए. चेन्नई में 30 दिसंबर 2012 को भुवनेश्वर कुमार ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को बोल्ड करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया.
भुवनेश्वर कुमार से पूर्व भारत की तरफ से एकदिवसीय मैच में सदगोपन रमेश ने वर्ष 1999 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सिंगापुर में निक्सन मैकलीन को अपने कॅरियर की पहली गेंद पर आउट किया था. सदगोपन रमेश का हालांकि यह 15वां वनडे मैच था, लेकिन उन्हें तब पहली बार गेंदबाजी का मौका मिला था. बाएं हाथ के स्पिनर नीलेश कुलकर्णी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं.
भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ ही बेंगलूर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था और उन्होंने अपने पहले ओवर की छठी गेंद पर नासिर जमशेद को आउट किया. इस तरह से टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में अपने पहले ओवर में विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. श्रीलंका के शमिंडा इरांगा एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 में पहले ओवर में विकेट लिए हैं.
एकदिवसीय कॅरियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज :
खिलाड़ी | देश | बनाम | वर्ष |
---|---|---|---|
क्लाइव लॉयड | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | 1973 |
शाहिद महबूब | पाकिस्तान | भारत | 1983 |
शेन थॉमसन | न्यूजीलैंड | भारत | 1990 |
इंजमाम | पाकिस्तान | वेस्टइंडीज | 1992 |
मातामबानाद्जो | जिंबाब्वे | पाकिस्तान | 1997 |
एस रमेश | भारत | वेस्टइंडीज | 2000 |
वावेल हाइंड्स | वेस्टइंडीज | भारत | 2000 |
जेएस अबाबू | केन्या | जिंबाब्वे | 2000 |
जार्सवेल्ड | द. अफ्रीका | बांग्लादेश | 2003 |
एम जोंडेकी | द. अफ्रीका | श्रीलंका | 2003 |
केएस लोकुराच्चि | श्रीलंका | केन्या | 2003 |
रिकी क्लार्क | इंग्लैंड | पाकिस्तान | 2003 |
फिडेल एडवर्ड्स | वेस्टइंडीज | जिंबाब्वे | 2004 |
तिलन तुषारा | श्रीलंका | वेस्टइंडीज | 2008 |
पर्थ देसाई | कनाडा | वेस्टइंडीज | 2010 |
भुवनेश्वर कुमार | भारत | पाकिस्तान | 2012 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation