India Post on 25 April 2011 introduced flat rate parcel service (domestic) in different slabs. भारतीय डाक (India Post) ने फ्लैट रेट पार्सल बॉक्स सेवा (flat rate domestic parcel service) के तहत उच्च गुणवत्ता की नालीदार बॉक्स की पेशकश 25 अप्रैल 2011 को की. फ्लैट रेट पार्सल बॉक्स सेवा (flat rate domestic parcel service) के जरिए पूरे भारत में कहीं भी सुरक्षित डिलिवरी भेजी जा सकती है.
भारतीय डाक (India Post) द्वारा शुरू की गई फ्लैट रेट पार्सल बॉक्स सेवा (flat rate domestic parcel service) हवाई मार्ग से ढोयी जाती है. जिससे यह पार्सल का द्रुत और प्रभावी वितरण सुनिश्चित करती है. साथ ही यह विभिन्न वजन खंड में ग्राहकों को उसकी जरूरत के अनुसार फ्लैट रेट पार्सल बॉक्स सेवा मुहैया कराती है.
भारतीय डाक (India Post) द्वारा शुरू की गई फ्लैट रेट पार्सल बॉक्स सेवा (flat rate domestic parcel service) की दरें
फ्लैट दर पार्सल बॉक्स का आकार | बॉक्स का आकार (मिलीमीटर में) | वजन (किलोग्राम में) | घरेलू टैरिफ (रुपए में) | अंतरराष्ट्रीय टैरिफ (रु. में) |
छोटा-एस | 250x50x300 | 0 से 1 किग्रा | 125 रुपए | 1000 रुपए |
मध्यम-एम | 250x100x300 | 1 से 2.5 किग्रा से ज्यादा | 200 रुपए | 1500 रुपए |
बड़ा-एल | 300x250x200 | 2.5 किग्रा से 5 किग्रा से ज्यादा | 400 रुपए | 2500 रुपए |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation