राजस्थानी भाषा एवं साहित्य अकादमी के वर्ष 2013-14 का महाकवि पृथ्वीराज राठौड़ सर्वोच्च पुरस्कार साहित्यकार डा. शक्तिदान कविया व सूर्यमल्ल मीसण पुरस्कार के लिए नंद भारद्वाज का चयन उनकी कृति बदलती सरगम के लिए किया गया. पुरस्कारों की घोषणा राजस्थानी भाषा एवं साहित्य अकादमी द्वारा 23 जुलाई 2013 को की गई. इस सम्मान के लिए राजस्थानी भाषा के विद्धान डा. शक्तिदान कविया का चयन राजस्थानी भाषा में किए गए उनके योगदान व सम्पूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व के लिए किया गया. इस पुरस्कार के तहत 1 लाख 51 हजार रुपये प्रदान किये जायेगे.
सूर्यमल्ल मीसण पुरस्कार के तहत साहित्यकार नंद भारद्वाज को 71 हजार रूपए की राशि का चेक उनकी कृति बदलती सरगम के लिए दिया जाएगा.
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर ने वर्ष 2013-14 के लिए इन दोनों पुरस्कारों सहित विभिन्न पुरस्कारों की. जो निम्नलिखित हैं:
| प्राप्तकर्ता का नाम | पुरस्कार का नाम | कृति |
| श्याम जांगिड़ | शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार | म्हारो अध्यक्षता कांड |
| राजेश व्यास | गणेशीलाल व्यास उस्ताद पुरस्कार | कवता दैवे दीठ |
| रवि पुरोहित | बावजी चतुरसिंहजी अनुवाद पुरस्कार | कैवती ही मां |
| शिवचरण सेन | सांवर दइया पैली पौथी पुरस्कार | सिरजण हिलोल |
| सत्यनारायण सत्य | जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी साहित्य बाल पुरस्कार | धन धन म्हारो राजस्थान |
| डॉ. प्रेम जैन | राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार | रोशनी रा रूंख |
| रीना मेनारिया | प्रेमजी प्रेम राजस्थानी | घी रो दिवलो |
अन्य पुरस्कारों के सन्दर्भ में जानकारी
राजस्थानी भाषा एवं साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि इस वर्ष से राजस्थानी साहित्यकारों के समग्र लेखन के लिए प्रारम्भ किया गया पूनमचंद विश्नाई पुरस्कार, महाविद्यालय स्तरीय एवं विद्यालय स्तरीय पुरस्कार प्रक्रियाधीन है . इन पुरस्कारों तथा भाषा, साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किए जाने सम्मान के साथ ही प्रवासी राजस्थानी साहित्यकार सम्मान एवं आगीवाण सम्मान की घोषणा बाद में की जाएगी.
चयन समिति
अकादमी के सचिव पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि पुरस्कार विषयक उप समिति की बैठक के बाद प्रत्येक पुरस्कार के लिए 3 विद्वानों का निर्णायक मण्डल गठित किया गया. पुरस्कारों के निर्णायकों में सूर्यशंकर पारीक बीकानेर, डॉ. पुरूषोत्तम आसोपा जोधपुर, नारायणसिंह पीथल जयपुर, डॉ. भगवतीलाल व्यास उदयपुर, शिवराज छंगाणी बीकानेर, मालचंद तिवाड़ी बीकानेर, डॉ. मंगत बादल रायसिंहनगर, डॉ. मदन केवलिया बीकानेर, कमला कमलेश कोटा, डॉ. गोरधनसिंह शेखावत सीकर, नरपतसिंह सोढा झुंझुनूं, डॉ. आईदानसिंह भाटी जोधपुर, शक्तिदान कविया जोधपुर, डॉ. भंवरसिंह सामौर चूरू, बुलाकी शर्मा बीकानेर, डॉ. सत्यनारायण सोनी परलीका, भवानीशंकर व्यास "विनोद" बीकानेर, डॉ. गजादान चारण डीडवाना, अर्जुनसिंह शेखावत पाली, डॉ. मदन सैनी आमेट, डॉ. माधोसिंह इंदा फालना, डॉ. कल्याणसिंह राजावत नागौर, डॉ. नीरज दइया बीकानेर, श्याम सुंदर भारती, मोहन आलोक श्रीगंगानगर, रमेश मयंक चितौड़गढ, शारदा कृष्ण सीकर, डॉ. ओमप्रकाश सारस्वत बीकानेर, माधव नागदा नाथद्वारा, डॉ. प्रकाश अमरावत बीकानेर शामिल थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation