MP Police SI Bharti 2025: एमपी पुलिस भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें esb.gov.in करें Apply

Last Updated: Oct 29, 2025, 19:45 IST

MP Police Bharti 2025 last date: एमपी पुलिस SI और सूबेदार भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। संबंधित भर्ती के लिए कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आगे लेख में दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए स्वयं पूरी कर सकते हैं। 

MP Police SI Bharti 2025
MP Police SI Bharti 2025

MP पुलिस भर्ती 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से SI और सूबेदार भर्ती पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन सुधार की सुविधा 15 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा 9 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी। 

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स लिखित परीक्षा, मेन्स लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण में शामिल होना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक आगे लेख में दिया गया है, जिस पर क्लिक कर उम्मीदवार आसानी से अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।

MP Police Constable Admit Card 2025

MP Police Bharti 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

नीचे टेबल में एमपी पुलिस भर्ती 2025 से संबंधित ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया सहित विवरणों को दिया गया है:

संगठन का नाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

पद का नाम

सूबेदार / सब इंस्पेक्टर

रिक्तियों की संख्या

500

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

अधिसूचना जारी होने की तिथि

6 अक्टूबर 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि

27 अक्टूबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

10 नवंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन में सुधार की अवधि

27 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025

परीक्षा तिथि

9 जनवरी 2026 से 

आधिकारिक वेबसाइट

esb.mp.gov.in

MP Police Bharti 2025: रिक्त पदों की संख्या

संबंधित भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे दिए गए रिक्त पदों की संख्या सहित विवरणों की जांच कर अपना ऑनलाइन आवेदन समय से पूरा कर सकते हैं:

पद का नाम

पोस्ट कोड

रिक्त पदों की संख्या

सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी - विशेष सशस्त्र बल के अलावा)

03

377

सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी - विशेष सशस्त्र बल)

02

95

सूबेदार

01

28

MP Police Bharti 2025 apply online: एमपी पुलिस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए नीचे एमपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए सिपंल स्टेप दिए गए हैं, जिसके जरिए आप अपना आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, एमपी पुलिस SI और सूबेदार भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।  

स्टेप 3 अब मांगी गई डिटेल दर्ज करें। 

स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

MP Police Bharti 2025: डायरेक्ट लिंक 

एमपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी - विशेष सशस्त्र बल के अलावा) के 377, सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी - विशेष सशस्त्र बल) 95 और सूबेदार के 28 पद शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

एमपी पुलिस SI और सूबेदार भर्ती 2025

यहां क्लिक करें

 

Check:

MPESB MP Police Constable Exam 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 29, 2025, 11:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News