पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में उत्कृष्ट सेवा के लिए 25 अप्रैल 2015 को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'नाइट ऑफ द लिजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया.
नई दिल्ली में फ्रांस के राजदूत द्वारा फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांडे की ओर से फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान 'नाइट ऑफ द लिजन ऑफ ऑनर' यशवंत सिन्हा को प्रदान किया.
यशवंत सिन्हा ने विदेश मंत्री और भारत-फ्रांस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष के रुप में अटल बिहारी वाजपेयी की वर्ष 1998 में पेरिस यात्रा के दौरान भारत-फ्रांस सामरिक भागीदारी को मजबूत बनाने में योगदान दिया था.
इससे पूर्व वर्ष 2014 में मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अभिनेता शाहरुख खान को यह सम्मान दिया जा चुका है. इसके अलावा सत्यजीत रे, इंफोसिस के नारायण मूर्ति, अभिनेता अभिताभ बच्चन को भी फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'नाइट ऑफ द लिजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया.
'नाइट ऑफ द लिजन ऑफ ऑनर' सम्मान की शुरुआत वर्ष 1802 में नेपोलियन ने की थी. फ्रांस और दूसरे देशों के नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation