राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 26 अगस्त 2014 को चार राज्यों (राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं गोवा) हेतु राज्यपालों की नियुक्ति की. ये नियुक्तियां नवनियुक्त राज्यपालों द्वारा उनके संबंधित कार्यालय में पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी.
नवनियुक्त राज्यपाल एवं उनसे संबंधित राज्य सूची
1. कल्याण सिंह – राजस्थान.
2. वजुभाई रूडाभाई वाला – कर्नाटक.
3. चेन्ना मनेनी विद्यासागर राव - महाराष्ट्र.
4. मृदुला सिन्हा – गोवा.
राज्यपाल की नियुक्ति से सम्बंधित मुख्य तथ्य
राज्यपाल की नियुक्ति भारतीय संविधान के ‘अनुच्छेद 155’ के तहत (पांच वर्ष के लिए) भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. राज्यपाल अपने संबंधित राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है, जो मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करता है. राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद धारण करता है.
किसी व्यक्ति को राज्यपाल के रूप में चुने जाने हेतु निम्न आवश्यक शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:-
• वह भारत का नागरिक हो.
• वह 35 वर्ष की उम्र पूरी कर चूका हो.
• किसी प्रकार के लाभ के पद पर न हो.
• वह राज्य विधान सभा सदस्य चुने जाने के योग्य हो.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation