रूस और साइप्रस ने रूसी नौसेना द्वारा भूमध्य सागर में स्थित साइप्रस के बंदरगाहों का उपयोग करने की अनुमति देने हेतु एक समझौते पर 25 फरवरी 2015 को हस्ताक्षर किए. रूसी जहाजों द्वारा साइप्रस बंदरगाहों का उपयोग मुख्य रूप से आतंकवाद के विरोध और चोरी रोकने के लिए किया जाएगा.
इस समझौते पर हस्ताक्षर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनस्तासियादिस के बीच मास्को में किए गए.
इसमें मानवीय राहत अभियानों के लिए साइप्रस एयर बेस का रूस द्वारा उपयोग भी शामिल है.
साइप्रस और रूस के मध्य संबंध
साइप्रस मुख्य रूप से रूसी निवेश पर निर्भर है और रूस के लिए नकद आहरण का मुख्य स्रोत रहा है. इससे पहले रूस ने साइप्रस के पुनर्गठन के लिए 2.5 बिलियन यूरो के ऋण देने संबंधी समझौते पर वर्ष 2011 में हस्ताक्षर किए थे.
रूस ने साइप्रस के पुनर्गठन के लिए दिए गए ऋण के वार्षिक ब्याज दर को 4.5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया और इसकी अवधि 2018 से बढ़ाकर 2021 वर्ष कर दी.
ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी के अनुसार वर्ष 1994 – 2011 के दौरान मुद्रा का प्रवाह रूस से साइप्रस को 211.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation