दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 फरवरी 1947 को हुआ था।
पारिवारिक विवरण
उसकी पत्नी का नाम आशा दिग्विजय सिंह है. उनके एक बेटे और 4 बेटियां हैं। 28 फरवरी 2013 को उनकी पत्नी का कैंसर की वजह से देहांत हो गया।
शिक्षा
दिग्विजय सिंह ने इंदौर के डेली कॉलेज से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की शिक्षा इंदौर के श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी & विज्ञान संस्थान से प्राप्त किया है।
व्यवसाय
- 1969 में वे राघोगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष बने
- 1977, 1980 के दौरान वे गुना जिले के राघोगढ़ संसदीय सीट से संसद सदस्य चुने गए।
- 1980 में वे कृषि प्रबंधन, मत्स्य पालन, पशुपालन, सिंचाई और कमांड क्षेत्र के विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने।
- 1984, 1991 की अवधि में वे राजगढ़ से संसद सदस्य चुने गए।
- 1985 में वे मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए, इस पद पर वे 1992 तक बने रहे.
- 1993 से 1998 की अवधि में वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहे।
- 2013 में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये गए।
- 2013 में वे 2014 के आम चुनावों के लिए राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली समिति के सदस्य बने।
उपलब्धियां
- दिग्विजय सिंह ने गांवों के गरीब लोगों को मज़बूत एवं विकसित करने के लिए सत्ता के विकेन्द्रीकरण की धारणा को प्रचलित किया जिसके तहत 52,000 ग्राम सभाओ की स्थापना की गयी।
- उनके मुख्यमंत्रित्व काल में 26,000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को मध्य प्रदेश में स्थापित किया गया था।
- जब वे मुख्यमंत्री के पद पर पदासीन हुए तो 1988 - 1989 में कुपोषित बच्चों का प्रतिशत (16 %) 2002 में कम होकर 2.92% के स्तर पर आ गया था।
किताबें और वृत्तचित्र
6 दिसंबर 2010 को उन्होंने अजीज बर्नी द्वारा लिखित पुस्तक “26/11: आरएसएस की साजिश” का विमोचन किया था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation