जीलैंडिया: क्या आप जानते हैं दुनिया के आठवें महाद्वीप के बारे में?
अभी तक हम सभी ने केवल 7 महाद्वीपों के बारे में पढ़ा और जाना है लेकिन एक शोध में खुलासा किया गया है कि दुनिया में 7 नहीं बल्कि 8 महाद्वीप हैं, जिसमें से आठवां महाद्वीप समुद्र में समा गया है।
अभी तक हम सभी ने केवल 7 महाद्वीपों के बारे में पढ़ा और जाना है-- अन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्ऱीका, यूरोप, दक्षिणी अमरीका और उत्तरी अमरीका। लेकिन एक शोध में खुलासा किया गया है कि दुनिया में 7 नहीं बल्कि 8 महाद्वीप हैं, जिसमें से आठवां महाद्वीप समुद्र में समा गया है। इस आठवें महाद्वीप का नाम है 'जीलैंडिया'। हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस नए महाद्वीप का मानचित्र भी तैयार किया है।
अगर पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?
कैसा है दुनिया का आठवां महाद्वीप?
वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मानचित्र से यह पता चला कि दुनिया का आठवां महाद्वीप, जीलैंडिया, 50 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह महाद्वीप सुपरकॉन्टीनेंट गोंडवाना लैंड से तकरीबन 7.90 करोड़ साल पहले टूटा था। ये महाद्वीप प्रशांत महासागर में 3800 फीट की गहराई में मौजूद है। इस महाद्वीप की ज़मीन ऊंची नीची है और कहीं पहाड़ हैं, कहीं घाटियां।
वैज्ञानिकों ने किस तरह के नक्शे तैयार किए हैं?
वैज्ञानिकों ने इस महाद्वीप के बैथिमैट्री और टेक्टॉनिक दोनों तरह के मानचित्र तैयार किए हैं। बैथिमैट्री मैप पानी के अंदर महाद्वीप के आकार को बताता है जबकि टेक्टॉनिक मैप भूपर्पटी की आयु, प्रकार, भ्रंश एवं ज्वालामुखियों के बारे में बताता है। बता दें कि महाद्वीप का 94 फीसद हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और केवल 6 फीसद हिस्सा ही समुद्र के बाहर है।
मुख्य बिंदु
1- जीलैंडिया का क्षेत्रफल 5 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
2- जीलैंडिया ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में एवं न्यूजीलैण्ड के नीचे है।
3- 2017 तक जीलैंडिया एक माइक्रोकॉन्टिनेंट माना जाता था।
1995 में पहली बार चर्चा में आया आठवां महाद्वीप
साल 1995 में भूभौतिकीविद Bruce Luyendyk ने जीलैंडिया शब्द की चर्चा की थी। जीएनएस साइंस के भूगर्भवैज्ञानिक निक मोरटाइमर के अनुसार साल 1995 में पहली बार आठवें महाद्वीप के बारे में चर्चा शुरु हुई और 2017 में इस महाद्वीप को गायब हुए महाद्वीपों की श्रेणी में रखा गया। वैसे तो नए नक्शे के अनुसार जीलैंडिया पूरी तरह प्रशांत महासागर में समा गया है लेकिन लॉर्ड होवे आईलैंड के पास बॉल्स पिरामिड नामक चट्टान समुद्र से बाहर निकली है, जो ये दर्शाता है कि समुद्र के नीचे एक महाद्वीप है।
Arfa Javaid is an academic content writer with 2+ years of experience in in the writing and editing industry. She is a Blogger, Youtuber and a published writer at YourQuote, Nojoto, UC News, NewsDog, and writers on competitive test preparation topics at jagranjosh.com