Delhi New CM Oath: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता आज, 20 फरवरी, 202547 को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह सुबह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित देश के कई दिग्गज नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे है. मीडिया रिपोर्ट नी मानें तो प्रवेश वर्मा के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते है. अगले कुछ घंटों में मंत्रियों के नामों की औपचारिक घोषणा हो सकती है.
आज रामलीला मैदान में होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह में भाजपा के केंद्रीय नेता, राज्यों के सीएम सहित दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. पार्टी इस शपथ ग्रहण को भव्य रूप देने की तैयारी में है.
यह भी देखें: दिल्ली की नई सीएम Rekha Gupta के परिवार में कौन-कौन? जानें पति, बच्चे और हरियाणा से उनका रिश्ता
भाजपा ने तय किए मंत्रियों के नाम!
दिल्ली में मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संभावित मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं. सूत्रों के अनुसार, आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे. पार्टी ने सभी वर्गों को साधने के लिए सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखा है.
विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी होंगे तय:
ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों पर भी अंतिम फैसला ले चुकी है. विजेंद्र गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट के नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं.
कैसे होगा मंत्रियों का चयन?
- सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की पूरी उम्मीद है.
- संगठन के प्रति समर्पण और लंबे समय से जुड़े नेताओं को तरजीह दी जा सकती है.
- बाहरी चेहरों को ज्यादा महत्व नहीं दिया गया और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है.
- दिल्ली में 48 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद, भाजपा ने ऐसा मंत्रिमंडल बनाने की कोशिश की है जो राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी पार्टी को मजबूत करे.
भाजपा ने इन वर्गों को दी जगह:
मंत्रिमंडल में विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जा सकती है, इसमें शामिल हैं:
- वैश्य समुदाय (सीएम पद)
- पूर्वांचली नेता
- पंजाबी समाज
- ब्राह्मण चेहरा
- दलित नेता
ये नेता बन सकते हैं मंत्री:
हिन्दुस्तान के अनुसार, सूत्रों का मानना है कि भाजपा के संभावित मंत्रियों में ये नाम शामिल हो सकते हैं:
- प्रवेश वर्मा
- आशीष सूद
- मनजिंदर सिंह सिरसा
- कपिल मिश्रा
- रविंद्र इंद्रराज
- पंकज सिंह
इनमें से कई नेताओं को सूचना दे दी गई है, लेकिन आधिकारिक ऐलान शपथ ग्रहण से पहले किया जाएगा.
शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल?
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप दिया जा रहा है. यह आयोजन रामलीला मैदान में होगा, जहां देशभर से प्रमुख हस्तियां और आम जनता शामिल होगी.
ये बड़े नेता होंगे शामिल:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
- दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना
- भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
पूर्व सीएम केजरीवाल और आतिशी को भी न्योता:
- अरविंद केजरीवाल (पूर्व सीएम)
- आतिशी (पूर्व मुख्यमंत्री)
प्रसिद्ध हस्तियां और विशिष्ट अतिथि:
- 40-50 सेलिब्रिटी और बड़े उद्योगपति
- संत-महात्मा और धर्मगुरु
जनता के ये वर्ग आमंत्रित:
- ऑटो-रिक्शा चालक और झुग्गी बस्तियों के निवासी
- किसान और गिग वर्कर्स (जो अस्थायी कार्यों में लगे होते हैं)
- केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता
Comments
All Comments (0)
Join the conversation