उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जो कि देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है। भारत का यह राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि भारत के 7.33 फीसदी हिस्से पर है।
राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक शिशु लिंगानपुात वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, बाद में यह आगरा एवं अवध उत्तर-पश्चिम प्रांत हो गया। बाद में इसका नाम बदला और यह संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध हो गया। वहीं, इसके नाम में परिवर्तन हुआ और यह संयुक्त प्रांत रह गया।
अंत में इसके नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। राज्य की राजधानी लखनऊ है। वहीं, साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि वर्तमान में 24 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदलेखंड हैं। इसके अतिरिक्त हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र सुनने और पढ़ने को मिलता है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
क्या होता है शिशु लिंगानुपात
अब हम यह जान लेते हैं कि शिशु लिंगानुपात क्या होता है ? आपको बता दें कि शिशु लिंगानुपात (Sex Ratio at Birth) एक जनसंख्या सांख्यिकी का मानक है। इसके तहत यह देखा जाता है कि प्रति 1,000 नवजात शिशुओं में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कितनी है।
इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि यदि 1,000 लड़के जन्म लेते हैं, तो उसी समय कितनी लड़कियों का जन्म हुआ है। इससे हमें यह पता चलता है कि किसी क्षेत्र में लिंगानुपात संतुलित है या नहीं। आमतौर पर शिशु लिंगानुपात 950 से 975 प्रति एक हजार पर होता है।
यूपी में कौन-सा जिला है सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला जिला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का बलरामपुर जिला सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला जिला है। साल 2011 में यहां का शिशु लिंगानुपात 950 प्रति हजार दर्ज किया गया था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation