उत्तर प्रदेश के किस जिले में हैं सबसे अधिक साक्षर महिलाएं, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में साक्षरता दर भी अलग-अलग है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किल जिले में सबसे अधिक पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत का करीब 16 फीसदी है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का राज्य भी है, जहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र पहुंचते हैं। इसके साथ ही प्रदेश के युवा भी इन शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साक्षरता दर को लेकर आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले में सबसे अधिक पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः हरियाणा के कितने जिले उत्तर प्रदेश से साझा करते हैं सीमा, जानें
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह करीब 67 फीसदी है।
उत्तर प्रदेश में पुरुषों की साक्षरता दर
उत्तर प्रदेश में पुरुषों की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह करीब 77 फीसदी है।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह पुरुषों से कम है। प्रदेश में महिलाओं की कुल साक्षरता दर करीब 57 फीसदी है।

किस शहर में हैं सबसे अधिक पढ़ी-लिखी महिलाएं
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पढ़ी-लिखी महिलाओं की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हैं।
कितने प्रतिशत है महिलाओं की साक्षरता दर
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में महिलाओं की साक्षरता दर कितनी है, तो आपको बता दें कि यह संख्या करीब 75 फीसदी है, जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।
दूससे स्थान पर है प्रदेश का यह शहर
सबसे अधिक पढ़ी-लिखी महिलाओं को लेकर उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यहां महिलाओं की कुल साक्षरता दर करीब 71 फीसदी है, जिसके साथ यह दूसरे पायदान पर है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.