This is an archived article last updated on Feb 27, 2024. The information may be outdated.

हरियाणा के कितने जिले उत्तर प्रदेश से साझा करते हैं सीमा, जानें

Last Updated: Feb 27, 2024, 12:14 IST

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा का नाम भी प्रमुखता से आता है। उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है वहीं, हरियाणा क्षेत्रफल के हिसाब से देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है। यह दोनों राज्य एक-दूसरे से अपनी सीमाएं भी साझा करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के कितन जिले उत्तर प्रदेश से अपनी सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी से सीमा साझा करने वाले जिले
यूपी से सीमा साझा करने वाले जिले

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर है। यह राज्य अपने कई पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा साझा करता है, जिसमें हरियाणा भी आता है। वहीं, हरियाणा राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल एरिया 44,212 वर्ग किलोमीटर है।

ऐसे में इसके कुछ जिले उत्तर प्रदेश से भी अपनी सीमा साझा करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा के कितने जिले उत्तर प्रदेश से अपनी सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है कालीन सिटी, जानें



उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही प्रदेश कुल चार संभाग में बटा हुआ है, जिसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

 

हरियाणा के कुल जिले

अब हम उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य यानि कि हरियाणा के कुल जिलों की बात करें, तो हरियाणा 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जहां कुल 22 जिले हैं। 

कितने जिले साझा करते हैं सीमा

अब सवाल है कि हरियाणा के कुल कितने जिले उत्तर प्रदेश से अपनी सीमा साझा करते हैं, तो आपको बता दें कि हरियाणा के कुल 7 जिले उत्तर प्रदेश से अपनी सीमा साझा करते हैं। 

 

कौन-कौन-से जिले साझा करते हैं सीमा

अब आप सोच रहे होंगे कि हरियाणा के कौन-कौन-से जिले उत्तर प्रदेश से अपनी सीमा साझा करते हैं, तो आपको बता दें कि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिला यूपी से अपनी सीमाओं को साझा करते हैं। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर कितनी है, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है राजाओं का गढ़, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 27, 2024, 12:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News