उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से बहती है गंगा नदी, जानें
उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भौगोलिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह राज्य भारत की अनूठी परंपराओं, धार्मिक और एतिहासिक स्थलों व सरस-संस्कृति का घर है। इसके साथ ही यहां पर अलग-अलग जिलों से कई नदियों का प्रवाह होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इस राज्य में प्रमुख रूप से बहने वाली गंगा नदी राज्य के कितने जिलों से होकर बहती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत में जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इस राज्य की जनसंख्या 16 करोड़ से अधिक थी। वहीं, यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।
भारत में यदि आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने के साथ-साथ राजनीति की बात हो, तो वह उत्तर प्रदेश के नाम लिए बिना अधूरी है। एतिहासिक स्थलों के साथ-साथ धर्म, ज्ञान, संस्कृति और खान-पान के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश में करीब 30 नदियों का प्रवाह भी होता है।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश से बहने वाली गंगा नदी यहां के कितने जिलों से होकर बहती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है 'पहलवानों का शहर', जानें
उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदी है गंगा
गंगा नदी भारत की पवित्र नदी है, जिसके प्रति लोगों की विशेष आस्था है। इस नदी का उद्गम उत्तराखंड में गोमुख ग्लेशियर से होता है, जिसके बाद यह उत्तर प्रदेश राज्य से होते हुए बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल में सफर करने के बाद बांग्लादेश होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर समा जाती है।
इस नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है, जिसमें से यह नदी 1450 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही करती है। यही वजह है कि गंगा नदी को उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदी कहा जाता है।
बिजनौर से राज्य में करती है प्रवेश
गंगा नदी उत्तरकाशी जिले में गोमुख हिमनद से निकलने के बाद पहाड़ी रास्तों से होते हुए पहली बार हरीद्वार में मैदानी इलाकों में पहुंचती है। यहां से यह नदी आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्व में स्थित बिजनौर जिले से राज्य में प्रवेश करती है।
यहां से आगे बढ़ेने पर यह नदी गढ़मुक्तेश्वर, फरूर्खाबाद, बिठुर, कन्नौज, और प्रयागारज में पहुंचती है। यहां पर इसका संगम यमुना से होता है, जो कि इसकी सबसे लंबी सहायक नदी है। वहीं, यहां से आगे बढ़कर यह वाराणसी और अंत में गाजीपुर और मिर्जापुर होते हुए उत्तर प्रदेश बाहर निकल जाती है।

उत्तर प्रदेश में कितने जिलों से बहती है गंगा नदी
उत्तर प्रदेश में गंगा नदी कुल 27 जिलों से होकर बहती है। हालांकि, कुछ जगहों पर गंगा को 28 जिलों में बताया जाता है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों से बहती है गंगा नदी
-बिजनौर
-मुजफ्फरनगर
-मेरठ
-अमरोहा
-हापुड़
-कासगंज
-अलीगढ़
-हरदोई
-रायबरेली
-शाहजहांपुर
-प्रयागराज
-संबल
-बुलंदशहर
-उन्नाव
-बदायूं
-कानपुर
-प्रतापगढ़
-चंदौली
-फतेहपुर
-कौशांबी
-मिर्जापुर
-भदोही
-फरूखाबाद
-गाजीपुर
-कासगंज
-बलिया
-वाराणसी
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद कौन-से उत्पादों के लिए है मशहूर, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘ढोलक’ के लिए है मशहूर, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.