This is an archived article last updated on Jan 16, 2020. The information may be outdated.

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं

Last Updated: Jan 16, 2020, 17:54 IST

 अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं जैसे विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आदि के ऊपर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी उत्तर सहित दी जा रही है. यह सेट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी छात्रों की सफलता में बहुत सहायक होगी.

GK Quiz on International organisations
GK Quiz on International organisations

1. सार्क (SAARC) का मुख्यालय कहाँ पर है?
(a) काठमांडू
(b) मनीला
(c) ढाका
(d) जकार्ता
उत्तर a
व्याख्या:
सार्क (SAARC) का मुख्यालय काठमांडू में है.
2. सार्क (SAARC) के बारे में कौन सा कथन सही नही है ?
(a) वर्तमान में सार्क के 8 सदस्य देश हैं
(b) इसकी स्थापना 1964 में बांग्लादेश में हुई थी
(c) इसका सबसे पहला सम्मलेन ढांका में आयोजित हुआ था
(d) इसका उद्येश्य दक्षिण एशिया में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है
उत्तर b
व्याख्या :
सार्क (SAARC) की स्थापना 1985 में बांग्लादेश में हुई थी.
3. अगर किसी देश का भुगतान संतुलन विपरीत हो गया हो तो उसे किस संस्था से मदद लेनी पड़ेगी?
(a) विश्व बैंक
(b) विश्व व्यापार संगठन
(c) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(d) एशियाई विकास बैंक
उत्तर c
व्याख्या:
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष सदस्य देशों के भुगतान संतुलन को ठीक करने में मदद करता है.
4. निम्न में कौन कागजी मुद्रा को जारी करता है ?
(a) विश्व बैंक
(b) विश्व व्यापार संगठन
(c) एशियाई विकास बैंक
(d) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
उत्तर d
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष सदस्य देशों के लिए कागजी मुद्रा या SDR (Special Drawing Right) को जारी करता है.
5. निम्न में से किन्हें ब्रेटनवुड्स ट्विन्स कहा जाता है?
(a) IMF & IBRD
(b)  IMF & WTO
(c) IBRD & WTO
(d) निम्न में से कोई नही
उत्तर a
व्याख्या:
IMF & IBRD की स्थापना 1946 में अमेरिका में हुई थी. इसी कारण इन्हें ब्रेटनवुड्स ट्विन्स कहा जाता है.
6. निम्न में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नवीनतम सदस्य है?
(a) तुवालू
(b) ईरान
(c) सर्विया
(d) नाउरू
उत्तर d
व्याख्या:
अप्रैल 2016 में “नाउरू” ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के 189 वें सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की है.
7. निम्न में से कौन सा कथन सही नही है?
(a) IMF & IBRD दोनों का मुख्यालय वाशिंगटन में है
(b) IMF & IBRD दोनों संयुक्त राष्ट्र संघ की संघटक संस्थाएं हैं
(c) IBRD को विश्व बैंक भी कहा जाता है
(d) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वोट शेयर में भारत की हिस्सेदारी 10% है
उत्तर d
व्याख्या:
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वोट शेयर में भारत की हिस्सेदारी 2.76% है.
8. डंकल प्रस्तावों का सम्बन्ध किससे है?
(a) विश्व बैंक
(b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(c) विश्व व्यापार संगठन
(d) संयुक्त राष्ट्र संघ
उत्तर  c
व्याख्या :
विश्व व्यापार संगठन
9. निम्न में से कौन सी मुद्रा को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के SDR के मूल्यांकन में शामिल नही किया जाता है?
(a) येन
(b) युआन
(c) रुपया
(d) पौंड
उत्तर c
व्याख्या:
IMF बास्केट के निर्धारण में रुपया को शामिल नही किया जाता है.
10. निम्न में से कौन सी संस्था विश्व बैंक समुदाय का अंग नही है?
(a) IBRD
(b) WTO
(c) IDA
(d) IFC
उत्तर b
व्याख्या:
WTO या विश्व व्यापार संगठन

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jan 10, 2020, 16:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News