होली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Mar 7, 2020, 11:24 IST

होली, एक पारंपरिक त्योहार है जो वसंत की शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई स्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. आइये रंगों के इस त्यौहार होली पर एक इंटरैक्टिव क्विज खेलते हैं.

GK Quiz on Holi Festival
GK Quiz on Holi Festival

होली का त्यौहार सर्दियों का अंत और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का स्मरण कराता है. यह न केवल भारत में बल्कि पूरे उत्साह के साथ दुनिया के कई स्थानों में मनाया जाता है. इसे 'रंग पंचमी' के नाम से भी जाना जाता है. रंग पंचमी के एक दिन पहले लोग 'होलिका दहन' की पूजा करते हैं. इस खूबसूरत त्यौहार पर लोग एक दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंकते हैं, रंग लगाते हैं और कहते हैं, "बुरा ना मानो होली है!" तो, आइये इस होली के त्यौहार पर एक इंटरैक्टिव क्विज खेलते हैं.

1. होली को और किस नाम से भी जाना जाता है?
A. रंगों का त्योहार
B. रंग पंचमी
C. बसंतो उत्सव
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
2. होली को किस नाम से उड़ीसा में मनाया जाता है?

A. दोलाजाता (Dolajata)
B. दिल्हात्ता (Dhilhatta)
C. धोआजुन (Dhoajun)
D. दोलिजत्ता (Dolijatta)
Ans. A
3. किस हिंदू माह में होली के त्यौहार को मनाया जाता है?

A. माघ
B. बैसाख
C. फाल्गुन
D. पौसा
Ans. C
4. होली से जुड़े कई किंवदंतियां हैं जैसे कि हिरण्यकाश्यप. उन्होंने अपने सभी राज्यों में उनकी पूजा करने पर जोर दिया लेकिन उनके भक्त पुत्र प्रहलाद किस देवता का अनुयायी बने?

A. भगवान विष्णु
B. भगवान शिव
C. भगवान कृष्ण
D. भगवान ब्रह्मा
Ans. A
5. हिरण्यकश्यप की बहन का क्या नाम था?

A. होलिका
B. होली
C. होलिमा
D. हिडिम्बा
Ans. A

भारत के अलावा ऐसे 7 देश जहाँ होली का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया जाता है
6. होली का त्यौहार सर्दियों का अंत और किस मौसम की शुरुआत कराता है?

A. गर्मी
B. वसंत
C. मानसून
D. पतझड़
Ans. B
7. प्रसिद्ध 'लठमार होली' कहां खेली जाती है?

A. बरसाना
B. मथुरा
C. हम्पी
D. जयपुर
Ans. A
8. होलिका दहन दक्षिण भारत में किस नाम से जाना जाता है?

A. फाल्गुन
B. दोलाजाता
C. कामा दनहम
D. डोल जातारा
Ans. C
9. सिखों के त्यौहार का नाम बताएं जिसे होली के एक दिन बाद मनाते हैं और उसमें शारीरिक ताकत और शक्ति का प्रदर्शन करते हैं?

A. बैसाखी
B. होला मोहल्ला
C. बंदी चोर दिवस
D. माघी
Ans. B
10. त्यौहार होली के पीछे की कहानी किससे संबंधित है?

A. राधा और कृष्ण
B. शिव और पार्वती
C. होलिका और प्रहलाद
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. C
उपरोक्त प्रश्नोत्तरी से आपको होली के त्यौहार और उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी. भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता है. भारत में यह त्यौहार कुछ जगहों पर एक या दो दिन तक ही रहता है परन्तु कुछ अन्य जगहों में यह सोलह दिनों तक मनाया जाता है.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News