भारत-पाकिस्तान सीमा पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

अगस्त 1947 से पहले भारत और पाकिस्तान एक ही देश था लेकिन विभाजन के बाद ये दो अलग-अलग देश बन गए. पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है जबकि भारत 15 अगस्त को. आइये इस प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पाकिस्तान के साथ सीमाओं को साझा करने वाले राज्यों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं.

Shikha Goyal
Sep 18, 2019, 19:52 IST
GK Quiz on India-Pakistan Border in hindi
GK Quiz on India-Pakistan Border in hindi

भारत विभाजन के बाद रेडक्लिफ लाइन को भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा घोषित किया गया. रेडक्लिफ लाइन भारत को पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश से भी अलग करती है. भारत और पाकिस्तान पड़ोसी देश हैं. इन दोनों देशों की सीमा को रात में अंतरिक्ष से देखा जा सकता है क्योंकि भारत ने लगभग 50,000 ध्रुवों पर 1, 50,000 फ्लड लाइट लगाई हुई हैं.

  1. कौन से भारतीय राज्य पाकिस्तान के साथ सीमाएँ साझा करते हैं?
    A. जम्मू और कश्मीर
    B. राजस्थान
    C. गुजरात
    D. उपरोक्त सभी
    उत्तर: D
    व्याख्या: पाकिस्तान के साथ सीमाएँ साझा करने वाले भारतीय राज्य हैं: जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और पंजाब.
  2. भारत और पाकिस्तान सीमा को ...... भी कहा जाता है.
    A. जीरो पॉइंट सीमा
    B. अंतर्राष्ट्रीय सीमा
    C. तटीय सीमा
    D. उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर:B
    व्याख्या: भारत और पाकिस्तान सीमा को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) के रूप में भी जाना जाता है.
  3.  भारत-पाकिस्तान सीमा की कुल लंबाई कितनी है?
    A. 3000 किलोमीटर
    B. 3120 किलोमीटर
    C. 3223 किलोमीटर
    D. 3323 किलोमीटर
    उत्तर: D 
    व्याख्या: भारत-पाकिस्तान सीमा की कुल लंबाई 3,323 किलोमीटर है.
  4. पाकिस्तान के साथ सटी हुई जम्मू-कश्मीर की सीमा की लंबाई कितनी है?
    A. 1,222 किलोमीटर
    B. 1234 किमी किलोमीटर
    C. 1239 किलोमीटर
    D. 1240 किलोमीटर
    उत्तर: A
    व्याख्या: जम्मू और कश्मीर पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करता है और इसकी लंबाई 1,222 किलोमीटर है.

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के बारे में 15 रोचक तथ्य और इतिहास

5. पाकिस्तान के साथ राजस्थान की सीमा की लंबाई कितनी है?
A. 1100 किलोमीटर 
B. 1120 किलोमीटर 
C. 1160 किलोमीटर
D. 1170 किलोमीटर 
उत्तर: D
व्याख्या: पाकिस्तान के साथ साझा करने वाला राज्य राजस्थान की सीमा की लंबाई 1170 किलोमीटर है.

6. पाकिस्तान की सीमाएँ कब खींची गईं?
A. 14 अगस्त, 1947
B. 15 अगस्त, 1947
C. 16 अगस्त, 1947
D. 17 अगस्त, 1947
उत्तर: D
व्याख्या: पाकिस्तान की सीमाएं विभाजन के दो दिन बाद यानी 17 अगस्त, 1947 को खींची गई थीं. आपको बता दें कि रेडक्लिफ रेखा की घोषणा भारत और पाकिस्तान की स्वतंत्रता के कुछ दिनों बाद यानी 17 अगस्त 1947 को आधिकारिक तौर पर की गई थी.

7. स्वतंत्र पाकिस्तान की पहली राजधानी क्या थी?
A. कराची
B. फैसलाबाद
C. इस्लामाबाद
D. लाहौर
उत्तर: A
व्याख्या: स्वतंत्र पाकिस्तान की पहली राजधानी कराची थी.

8. स्वतंत्र पाकिस्तान के लिए सीमाओं का निर्धारण किसने किया था?
A. लॉर्ड माउंटबेटन
B. सर सिरिल रेडक्लिफ
C. क्लेमेंट एटली
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: B
व्याख्या: सर साइरिल रेडक्लिफ ने नए स्वतंत्र पाकिस्तान के लिए सीमाओं को निर्धारित किया था या खिंचा था.

9. भारत का कौन सा राज्य पाकिस्तान के साथ 425 किमी की सीमा साझा करता है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. जम्मू और कश्मीर
उत्तर: C
व्याख्या: पंजाब, 425 किमी की सीमा पाकिस्तान के साथ साझा करता है.

10. भारत का कौन सा राज्य पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. पंजाब
उत्तर: A
व्याख्या: भारत का राज्य, जम्मू और कश्मीर, पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है, जिसकी लंबाई 1222 किमी है. इसके बाद राजस्थान 15 किमी. गुजरात 506 किमी, जबकि पंजाब 425 किमी की सीमा साझा करता है.

पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में सीमा विवाद

जानें भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों का नामकरण कैसे होता है?

 

 

 

 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News