This is an archived article last updated on Sep 28, 2018. The information may be outdated.

भारतीय अर्थव्यवस्था (सेवा क्षेत्र) पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Last Updated: Sep 28, 2018, 11:44 IST

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था क्रय शक्ति समानता के आधार पर दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। यह विशाल जनशक्ति आधार, विविध प्राकृतिक संसाधनों और सशक्‍त वृहत अर्थव्‍यवस्‍था के मूलभूत तत्‍वों के कारण व्‍यवसाय और निवेश के अवसरों के सबसे अधिक आकर्षक गंतव्‍यों में से एक है। इस लेख में हमने भारतीय अर्थव्यवस्था (सेवा क्षेत्र) पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।भारतीय अर्थव्यवस्था के सेवा क्षेत्र पर तैयार की गयी प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य सेवा क्षेत्र से सम्बंधित परिक्षोपयोगी जानकारी को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें। साथ ही साथ उनमें सेवा क्षेत्र की व्यापक समझ भी विकसित हो सके।

GK Quiz on Indian Economy Service Sector in HIndi
GK Quiz on Indian Economy Service Sector in HIndi

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था क्रय शक्ति समानता के आधार पर दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। यह विशाल जनशक्ति आधार, विविध प्राकृतिक संसाधनों और सशक्‍त वृहत अर्थव्‍यवस्‍था के मूलभूत तत्‍वों के कारण व्‍यवसाय और निवेश के अवसरों के सबसे अधिक आकर्षक गंतव्‍यों में से एक है। वर्ष 1991 में आरंभ की गई आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया से सम्‍पूर्ण अर्थव्‍यवस्‍था में फैले नीतिगत ढाँचे के उदारीकरण के माध्‍यम से एक निवेशक अनुकूल परिवेश मिलता रहा है।

1. भारत के सकल घरेलु उत्पाद में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग कितनी है ?

A. सकल घरेलु उत्पाद का 25 %

B. सकल घरेलु उत्पाद का  55%

C. सकल घरेलु उत्पाद का  40%

D. सकल घरेलु उत्पाद का  30%

Ans: B

2. निम्न में से कौन भारत में सेवा क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है ?

A. क़ानूनी सलाह

B. परिवहन

C. खान-पान व होटल

D. इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का निर्माण

Ans: D

3. निम्न में से कौन सी तृतीयक क्षेत्र की गतिविधि है ?

A. कृषि

B. सीमेंट उत्पादन

C. बांध का निर्माण

D. मत्स्यन

Ans: C

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक

4. निम्न में से किस उद्योग को ‘सर्वोदय उद्योग’ के रूप में जाना जाता है ?

A. डेरी

B. सूचना प्रौद्योगिकी

C. स्वास्थय एवं देखभाल

D. इनमें से कोई नहीं

Ans: B

5. भारत में सेवा कर की वर्तमान दर क्या है ?

A. 12.5%

B. 13.5%

C. 14%

D. 14.5%

Ans: C

6. भारत में किस बजट में सेवा कर के सन्दर्भ में नकारात्मक सूची प्रणाली लागू की गयी थी ?

A. 2012

B. 2013

C. 2014

D. 2011

Ans: A

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: करेंट आर्थिक आंकड़े

7. भारत में सेवा कर कब से प्रारंभ किया गया ?

A. 1991

B. 1999

C. 1994

D. 2001

Ans: C

8. भारत की कुल जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत कृषि कार्य पर निर्भर है ?

A. 75%

B. 53%

C. 40%

D. 80%

Ans: B

9. भारत का कौन सा राज्य सर्वाधिक मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करता है ?

A. पंजाब

B. कर्नाटक

C. उत्तर प्रदेश

D. महाराष्ट्र

Ans: A

10. ‘काली क्रांति’ निम्न में से किससे सम्बंधित है ?

A. मत्स्य उत्पादन

B. कोयला उत्पादन

C. कच्चे तेल का उत्पादन

D. सरसों उत्पादन

Ans: C

भारतीय अर्थव्यवस्था पर सामान्य ज्ञान क्विज: उत्तर प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योग

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Sep 24, 2018, 10:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News