भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2020 पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है. सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 महामारी के तहत रथ यात्रा के लिए कुछ शर्ते रखी हैं. जिनमें एक यह है कि 500 से ज्यादा लोग नहीं खींचेंगे रथ. आइए जगन्नाथ रथ यात्रा 2020 पर आधारित एक दिलचस्प प्रश्नोत्तरी हल करते हैं.

Jun 25, 2020, 14:15 IST
GK Quiz on Lord Jagannath Rath Yatra 2020
GK Quiz on Lord Jagannath Rath Yatra 2020

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा भारत में पुरी, ओडिशा में मनाए जाने वाले प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है. सुप्रीम कोर्ट ने पुरी में रथ यात्रा को कुछ शर्तों और कोरोनावायरस दिशानिर्देशों के साथ आयोजित करने की अनुमति दी है. सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी. रथ खींचने वाले सभी लोगों का होगा कोरोना टेस्‍ट. रथ यात्रा के जुलूस के दौरान पुरी में रहेगा कर्फयू इत्यादि. इस वर्ष रथ यात्रा का दूरदर्शन और अन्य चैनलों द्वारा सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1. विश्व प्रसिद्ध वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा 2020 में किस तारीख को शुरू हुई?
A. 21 जून
B. 22 जून
C. 23 जून
D. 24 जून
Ans. C
व्याख्या: विश्व प्रसिद्ध वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा 23 जून, 2020 से शुरू हुई.

2. रथ यात्रा का उत्सव किन भगवानों के लिए समर्पित है? 
A. भगवान कृष्ण
B. देवी सुभद्रा
C. भगवान बलभद्र
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या: जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव भगवान जगन्नाथ (भगवान कृष्ण), उनकी बहन देवी सुभद्रा और उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र या बलराम को समर्पित है.

3. भगवान बलभद्र के रथ का नाम क्या है?
A. तालध्वजा (Taladhwaja)
B. लंगलाध्वजा (Langaladhwaja)
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. C
व्याख्या: भगवान बलभद्र के रथ का नाम तालध्वजा या लंगलाध्वजा है.

4. प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को और किस नाम से जाना जाता है?
A. रथ महोत्सव
B. कार महोत्सव
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. C
व्याख्या: प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को कार महोत्सव या रथ उत्सव के नाम से भी जाना जाता है.

5. भगवान जगन्नाथ के रथ का रंग क्या है?
A. लाल और पीला
B. हरा और नीला
C. सुनहरा और हरा
D. लाल और नीला 
Ans. A
व्याख्या: पैंतालीस फीट का सबसे बड़ा रथ भगवान जगन्नाथ का लाल और पीले रंग का है.

6. तीनों देवताओं को जगन्नाथ मंदिर से किस मंदिर में ले जाया जाता है?
A. गुंडिचा मंदिर
B. भगवान गणेश मंदिर
C. देवी लक्ष्मी मंदिर
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A
व्याख्या: तीनों देवताओं को जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर ले जाया जाता है.

7. गुंडिचा मंदिर से तीनों भाई-बहनों या देवताओं की वापसी यात्रा को किस रूप में जाना जाता है?
A. बाहुदा यात्रा (Bahuda Yatra)
B. भद्रा यात्रा (Bhadra Yatra)
C. सुनाबेषा यात्रा (Sunabesha Yatra)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A
व्याख्या: तीनों देवता अपने मौसी के घर गुंडिचा मंदिर को छोड़ देते हैं और 'बाहुदा यात्रा' (वापसी यात्रा) में शामिल होते हैं.

8. यात्रा के समापन को क्या कहा जाता है, जो देवताओं के गर्भगृह में लौटने का प्रतीक है.
A. नीरा भुजेन (Nira Bujen)
B. नीलाद्री बीज (Niladri Bije)
C. गृह यात्रा (Griha Yatra)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
व्याख्या: यात्रा का समापन नीलाद्री बीज के साथ होता है, जो देवताओं के गर्भगृह में लौटने का प्रतीक है.

9. भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के तीन रथों के लिए रथ का निर्माण किस दिन शुरू होता है?
A. चंदन जत्रा (Chandan Jatra)
B. अक्षय तृतीया (Akshaya Trutiya)
C. रूपकारा डे (Rupakara Day)
D. नयागढ़ तृतीया (Nayagarh Trutiya)
Ans. B
व्याख्या: अक्षय तृतीया के दिन भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के तीन रथों के लिए रथ का निर्माण शुरू होता है. रथ निर्माण का काम परंपरा और वंश के अनुसार बढ़ई और कारीगरों के सात समूहों द्वारा किया जाता है.

10. भगवान जगन्नाथ के रथ का नाम क्या है?
A. देवा दलन (Deva Dalan)
B. दारपादालन (Darpadalan)
C. नंदीघोषा (Nandighosha)
D. बलहाका (Balahaka)
Ans. C
व्याख्या: भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष कहा जाता है. इसके निर्माण में अकेले लगभग दो महीने का समय लगता है.

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2020: रथ महोत्सव, इतिहास और महत्व

 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News