हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक नवरात्रि या दुर्गा पूजा को माना जाता है. यह त्योहार सम्पूर्ण भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है. नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ रातें और दस दिनों के दौरान पूजा की जाती है. दसवें दिन दशहरा मनाया जाता हैं. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था. क्या आप जानते हैं की नवरात्री साल में चार बार आता है. पौष, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है. चैत्र नवरात्र से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है और शारदीय नवरात्र अधर्म पर श्रम की विजय का प्रतीक है. शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र सनातन काल से मनाया जा रहा है. इस पर्व को पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाते है. इस लेख में शारदीय नवरात्रि के बारे में 10 प्रश्न दिए जा रहे हैं, जिससे आपको शारदीय नवरात्रि के बारे में जानने का अवसर मिलेगा.
1. नवरात्रि उत्सव किसका प्रतिनिधित्व करता है?
A. देवी अम्बा
B. भगवान राम
C. मां काली
D. भगवान शिव
Ans A
2. किस ऋतु में शारदीय नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता हैं?
A. वसंत ऋतु
B. ग्रीष्म ऋतु
C. शरद ऋतु
D. वर्ष ऋतु
Ans C
3. भारत के किस राज्य में नवरात्रि का पर्व डांडिया खेलकर भी मनाते हैं?
A. असम
B. गुजरात
C. पश्चिम बंगाल
D. राजस्थान
Ans B
4. त्यौहार की तिथियों को किस कैलेंडर के आधार पर निर्धारित करते हैं?
A. सूर्य कैलेंडर
B. चंद्र कैलेंडर
C. चैत्र कैलेंडर
D. आषाढ़ कैलेंडर
Ans B
जानें समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्न कौन से थे
5. नवरात्रि का पहला दिन किस देवी को समर्पित किया जाता हैं?
A. देवी दुर्गा
B. देवी सरस्वती
C. देवी कालरात्रि
D. देवी कूष्माण्डा
Ans A
6. शारदीय नवरात्रि के नौवे दिन को किस नाम से बुलाया जाता है?
A. नव दिन
B. नवमी
C. महानवमी
D. इनमें से कोई नहीं
Ans C
7. नवरात्रि का नौवा दिन को कैसे मनाते हैं?
A. इस दिन कन्या पूजन होता है
B. कन्याओं का उपहार देकर विदा किया जाता है
C. कन्याओं को भोजन कराते है
D. उपरोक्त सभी
Ans D
8. शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन किस देवी की पूजा की जाती हैं?
A. सरस्वती
B. काली मां
C. शैलपुत्री
D. कात्यायिनी
Ans A
9. शारदीय नवरात्रि के चौथा दिन किस देवी को समर्पित हैं?
A. महालक्ष्मी
B. महागौरी
C. स्कंदमाता
D. सिद्धिदात्री
Ans A
10. इनमें से कौनसी देवी नौ देवी का रूप हैं?
A. सिद्धिदात्री
B. कात्यायिनी
C. दोनों A और B
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans C
Comments
All Comments (0)
Join the conversation