हरियाणा के किस शहर को City of Gardens कहते हैं?
राजधानी दिल्ली से सटा एक राज्य हरियाणा अपनी संस्कृति और खेती के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां कुछ ऐसी चीजें भी मौजूद है, जो दुनियाभर में मशहूर है। आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे राज्य के बारे में बताएंगे, जिसे सिटी ऑफ गार्डन के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है इन खास राज्य के बारे में-
हरियाणा उत्तर भारत का एक खूबसूरत विकासशील राज्य है। अन्य शहरों की तरह ही हरियाणा भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंजाब से जुड़ा, राज्य की राजधानी चंडीगढ़ अपनी आधुनिक इमारतों और स्विस वास्तुकार ली कॉर्बूसियर द्वारा डिज़ाइन की गई ग्रिडनुमा सड़क योजना के लिए जाना जाता है। ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन में 1,600 प्रजातियां हैं, जबकि इसके रॉक गार्डन में पुनर्चक्रित सामग्रियों से बनी मूर्तियां प्रदर्शित हैं। अब यह राज्य केवल खाती-बाड़ी के लिए नहीं बल्कि अन्य विकासशील उद्योग के लिए जाना जाता है।
हरियाणा अपने संस्कृति और खेती के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इस शहर में एक ऐसी भी जगह भी जो बेहद ही हरी-भरी, शांत और स्वच्छ परिवेश के लिए बेहद प्रसिद्ध है। लोग ताज़ी हवा और खूबसूरत नज़ारों का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं। इसी वजह से इसे बगीचों से जुड़ा एक खास उपनाम दिया गया है।
हरियाणा में किस शहर को बागों का शहर कहा जाता है?
हरियाणा के पिंजौर को सिटी ऑफ गार्डन के नाम से जाता है। यह पिंजौर गार्डन, एशिया का सबसे बेहतरीन 17वीं शताब्दी का मुगल उद्यान है, जो हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) फैक्ट्री के लिए जाना जाता है।
पिंजौर को क्यों कहा जाता है बागों का राज्य?

मुगल शैली के ये बगीचे हरियाली, फव्वारों और फूलों से भरे हैं। इनकी सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व पिंजौर को एक शांत और सुंदर बागों के शहर के रूप में प्रसिद्ध बनाते हैं। ऐतिहासिक और सुंहर बागों के कारण इस शहर को बागों का शहर कहा जाता है। ये बगीचे मुगल शैली के बगीचे के डिज़ाइन का एक बेहतरीन उदाहरण हैं, जिनमें सुंदर फव्वारे, रास्ते, सीढ़ीदार लॉन और खिलते फूल हैं। ये बगीचे 17वीं शताब्दी में बनाए गए थे और अपनी साफ-सुथरी बनावट और हरियाली के लिए जाने जाते हैं। इनकी सुंदरता और महत्व ने पिंजौर को एक बागों के शहर के रूप में प्रसिद्ध बना दिया है।
पिंजौर जिले की क्या खासियत है?

पिंजौर, भारत के हरियाणा राज्य के पंचकुला ज़िले में स्थित एक शहर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व, खासकर पिंजौर गार्डन (जिसे यादवेंद्र गार्डन भी कहा जाता है) के लिए जाना जाता है। शिवालिक पहाड़ियों के पास और चंडीगढ़ के पास स्थित, यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और आवासीय क्षेत्र है। ऐसा माना जाता है कि पिंजौर की जड़ें प्राचीन काल में हैं, जिसका उल्लेख वैदिक ग्रंथों और स्थानीय किंवदंतियों में महाभारत के पांडवों से मिलता है।
हरियाणा की क्या खासियत है?
हरियाणा अपनी रणनीतिक स्थिति, मज़बूत अर्थव्यवस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण विशिष्ट है। यह नवाचार में अग्रणी राज्य है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय ऊंची है और औद्योगिक अवसंरचना मज़बूत है। "वेदों की भूमि" और महाभारत की पृष्ठभूमि के रूप में इसका ऐतिहासिक महत्व भी है।
कब और कैसे बना हरियाणा?

हरियाणा उत्तर-पश्चिमी भारत का एक राज्य है। इसका गठन 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हुआ था। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है, जो पंजाब के साथ अपनी राजधानी को शेयर करता है। हरियाणा आकार में छोटा है, जो भारत के केवल 1.4% भूभाग को कवर करता है। हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है, और गुड़गांव देश में वित्त और प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख केंद्र है।
हरियाणा में कितने जिले हैं?
हरियाणा में 6 मंडल और 22 ज़िले हैं। ये ज़िले 72 उप-मंडलों, 93 तहसीलों और 50 उप-तहसीलों में विभाजित हैं। राज्य में 140 विकास खंड, 154 शहर और कस्बे, 7,356 गाँव और 6,222 ग्राम पंचायतें भी हैं।
Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.