This is an archived article last updated on Oct 23, 2024. The information may be outdated.

Haryana Cabinet Ministers List 2024: सैनी कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय? देखें यहां

Last Updated: Oct 23, 2024, 00:26 IST

Haryana Cabinet Ministers List 2024: नायब सिंह सैनी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण समारोह वाल्मीकि जयंती पर पंचकूला में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे. सैनी की नई कैबिनेट में जातिगत और सामुदायिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें दलित, ब्राह्मण, जाट और OBC समुदायों से मंत्रियों को जगह दी गई है. CM सैनी ने गृह, वित्त, सीआईडी, योजना और आबकारी जैसे 12 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.

कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 14 मंत्रियों को शामिल किया गया.
कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 14 मंत्रियों को शामिल किया गया.

हाई लाइट्स:

  • CM सैनी ने गृह, वित्त, सीआईडी, योजना और आबकारी जैसे 12 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.
  • अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 14 मंत्रियों को शामिल किया गया है.

Haryana Cabinet Ministers List 2024: नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह उनका दूसरा कार्यकाल है. शपथ ग्रहण समारोह वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे. 

मुख्यमंत्री सैनी के साथ मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्रियों को शपथ दिलाई. कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 14 मंत्रियों को शामिल किया गया है. बता दें कि विभागों के आवंटन के बाद सभी मंत्री राज्य के विकास और शासन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे.

यह भी देखें:

BJP Candidate List 2024 Jharkhand: बीजेपी ने किस सीट से किसे दिया टिकट? देखें यहां

CM अब्दुल्ला या एलजी, जम्मू-कश्मीर में किसके आदेश का पालन करेगी राज्य पुलिस? जानें

 IRCTC ने ट्रेन टिकट बुकिंग के कौन-कौन से नियम बदले, और कब से होंगे लागू? जानें

हर वर्ग को साधने की कोशिश:

सीएम के साथ 13 भाजपा विधायकों ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सभी समुदाय और जाति संतुलन का ध्यान रखते हुए कैबिनेट का गठन किया. नई कैबिनेट में दलित, ब्राह्मण और जाट समुदाय से 2-2 विधायक, OBC से 4, एक राजपूत, एक पंजाबी और एक बनिया विधायक को शामिल किया गया है. 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की और  यह हरियाणा चुनावों में पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. 

हरियाणा मंत्रिमंडल 2024: 

मुख्यमंत्री सैनी के साथ कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ली है, बता दें कि मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है, मुख्यमंत्री सैनी ने गृह, वित्त, सीआईडी, योजना और आबकारी जैसे 12 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.

मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में राजेश नागर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग संभालेंगे, जबकि गौरव गौतम को युवा मामले एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

सैनी कबिनेट के मंत्रियों ली लिस्ट:

सैनी कैबिनेट के मंत्रियों की सूची यहां नीचे दी गयी है जिसे आप देख सकते है. विभागों के आवंटन के बाद सभी मंत्री राज्य के विकास और शासन की ज़िम्मेदारी संभाल लिए है.

मंत्री का नाम

विभाग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गृह, वित्त, सीआईडी, योजना, आबकारी, अन्य असंबद्ध विभाग

अनिल विज

बिजली, परिवहन, श्रम

विपुल गोयल

शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व, आपदा प्रबंधन

कृष्ण लाल पंवार

विकास एवं पंचायत

राव नरबीर

उद्योग, पर्यावरण

महिपाल सिंह धांडा

शिक्षा

अरविंद शर्मा

सहकारिता

श्याम सिंह राणा

कृषि

रणबीर सिंह गंगवा

लोक निर्माण विभाग (PWD)

कृष्ण कुमार बेदी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

श्रुति चौधरी

सिंचाई, महिला एवं बाल विकास

आरती राव

स्वास्थ्य

राजेश नगर (स्वतंत्र प्रभार)

खाद्य एवं आपूर्ति

गौरव गौतम (स्वतंत्र प्रभार)

युवा मामले, खेल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 23, 2024, 00:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News