Henley Passport Index 2024: बीते 19 वर्षों से हेनले पासपोर्ट द्वारा विभिन्न देशों के पासपोर्ट को लेकर समीक्षा की जा रही है। साथ ही विभिन्न मानदंडों पर आकलन कर देशों की रैंकिंग जारी की जाती है। इस कड़ी में साल 2024 में भी हेनले ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया गया है। इसमें दुनिया के तमाम देशों की सूची जारी की गई है, जिसमें भारत की भी रैंकिंग जारी की गई है।
Henley Passport Index 2024: दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा हर साल विभिन्न देशों के पासपोर्ट को लेकर सूची जारी की जाती है। इसके तहत पहले स्थान पर सिंगापुर है, जो कि दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है।
दूसरे पायदान पर हैं ये देश
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, साल 2024 में फ्रांस, जर्मनी, जापान, स्पेन और इटली संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।
तीसरे पायदान पर हैं ये देश
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और फिनलैंड सहित 9 देश हैं। इन देशों को कुल 191 देशों में फ्री वीजा एक्सेस दिया गया है।
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश
रैंक | देश का नाम | वीजा फ्री एक्सेस |
1 | सिंगापुर | 195 |
2 | फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन | 192 |
3 | ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन | 191 |
4 | बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम | 190 |
5 | ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल | 189 |
6 | ग्रीस, पोलैंड | 188 |
7 | कनाडा, चॆक गणराज्य, हंगरी, माल्टा | 187 |
8 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 186 |
9 | एस्टोनिया, लिथुआनिया, यूएई | 185 |
10 | आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया | 184 |
क्या है भारत का स्थान
हेलने पासपोर्ट इंडेक्स में बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, यह गिरावट सिर्फ दो अकों की है। बीते वर्ष हेनले पासपोर्ट में भारत ने 80वां स्थान हासिल किया था। साल 2024 में भारत दो पायदान खिसककर 82वें स्थान पर गया है।
बीते 10 वर्षों में क्या रहा है भारत का स्थान
वर्ष | रैंक |
2024 | 82वां |
2023 | 80वां |
2022 | 87वां |
2021 | 81वां |
2020 | 82वां |
2019 | 82वां |
2018 | 81वां |
2017 | 87वां |
2016 | 85वां |
2015 | 88वां |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर भारत और दक्षिण भारत में सीमा बनाने वाली नदी कौन-सी है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation