भारत नहीं पाकिस्तान में है वह किला, जहां हुआ था मुगल सम्राट अकबर का जन्म

Last Updated: Jul 6, 2026, 12:25 IST

आपने मुगल सम्राट अकबर के बार में पढ़ा या सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मुगल सम्राट का जन्म भारत नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुआ था। यह किला आज भी मौजूद है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

किला
किला

भारत में जब भी मुगल दौर की बात होती है, तो मुगल सम्राट अकबर का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। क्योंकि, अकबर को मुगलों का महान राजा कहा जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मुगल सम्राट अकबर का जन्म भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुआ था। आज भी वह किला अपने ऐतिहासिक प्रमाण को समेटे हुए हैं। इस किले का निर्माण एक हिंदू राजा ने करवाया था, जो कि पाकिस्तान के सिंध में मौजूद है। कौन-सा है यह किला और क्या है इतिहास, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

किस किले में हुआ था मुगल सम्राट अकबर का जन्म

मुगल सम्राट अकबर का जन्म पाकिस्तान के सिंध में स्थित उमरकोट जिले के अमरकोट किले में हुआ था। यह एक राजपूत ऐतिहासिक किला है, जहां 15 अक्टूबर, 1542 में अकबर का जन्म हुआ था।

निर्वासन के समय पाकिस्तान पहुंचा था हुमायूं

मुगल सम्राट हुमायूं 1539 के चौसा और 1540 के कन्नौज युद्ध में शेरशाह सूरी से हारने के बाद इधर-उधर भटक रहा था। इस दौरान वह अपनी पत्नी हमीदा बानू बेगम के साथ सिंध के अमरकोट पहुंचा, जहां सोढा राजपूत राजा वीरसाल ने मानवता के तौर पर हुमायूं को अमरकोट किले में शरण दी। ऐसे में इस किले में अकबर का जन्म हुआ और जन्म के समय उनका नाम अबू-उल-फतह जलालुद्दीन मुहम्मद नाम रखा गया था। 

अमरकोट किले का इतिहास

ऐसा माना जाता है कि 11वीं शताब्दी में किले का निर्माण सोढ़ा राजपूत वंश के राजा रहे राणा अमर सिंह द्वारा करवाया गया था। उनके नाम पर ही अमरकोट किले का नाम पड़ा। वहीं, इतिहास में एक दूसरा पहलू यह भी है कि सिंध के सूमरो वंश के पहले राजा उमर सूमरो द्वारा 1050 ईस्वी के आसपास इस किले की नींव रखी गई थी, जिनके नाम पर इस जगह को उमरकोट कहा गया। 

किले की वास्तुकला 

यह किला आयातकार यानि कि rectangular आकार में बना हुआ है। किले की दीवारें पक्की ईंटों से बनी हुई हैं, जिनकी ऊंचाई करीब 45 फीट है और इन दीवारों की चौड़ाई काफी मोटी है। किले के चारों कोनों पर बड़े-बड़े बुर्ज बने हुए हैं, जबकि किले के बीचो-बीच एक वॉच टॉवर बना हुआ है, जिससे पूरे रेगिस्तान में नजर रखी जाती थी।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 6, 2026, 12:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News