Cyclones Names: भारत के दक्षिणी क्षेत्र में इस समय चक्रवात मिचौंग (Michaung) ने आम जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसके चलते चेन्नई शहर में बाढ़ आ गई है और शहर सामान्य स्थिति में लौटने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है. साथ ही लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है.
आये दिनों हम किसी न किसी चक्रवात या तूफान के बारें में सुनते रहते है. भारत के परिदृश्य में ये तूफान आमतौर पर अरब सागर या बंगाल की खाड़ी से उठते है. इन तूफानों से भारत के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिण छोर प्रभावित होते रहते है. लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि इन तूफानों को कैसे नाम दिया जाता है और इनके नाम दिए जाने की क्या है प्रक्रिया, चलिये इस लेख में माध्यम से हम यह जानते है.
चक्रवात क्या होते है?
चक्रवात एक तेज वलयाकार तूफान होता जिसे पूरी दुनिया में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. उष्णकटिबंधीय चक्रवात गर्म महासागरों के ऊपर बनता है जो कम वायुमंडलीय दाब के कारण बनता है और तेज हवा का रूप ले लेता है. उष्णकटिबंधीय चक्रवात बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर के ऊपर बनते हैं. साइक्लोन के बनने में साइक्लोजेनेसिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
चक्रवात यानी साइक्लोन शब्द ग्रीक भाषा से प्रेरित है और साइक्लोस शब्द से बना जिसका अर्थ 'सांप की कुंडली' होता है. चक्रवात न केवल पृथ्वी पर दिखता हैं बल्कि मंगल, बृहस्पति और नेपच्यून ग्रहों पर भी देखे जाते है.
चक्रवातों के क्षेत्र और उनके नाम:
चक्रवातों के नाम | क्षेत्र |
टाइफून | दक्षिण पूर्व एशिया और चीन |
हरिकेन | उत्तरी अटलांटिक पूर्वी प्रशांत क्षेत्र |
विली-विली | उत्तर पश्चिम ऑस्ट्रेलिया |
साइक्लोन | दक्षिण पश्चिम प्रशांत और हिन्द महासागर |
टॉरनैडो | पश्चिम अफ्रीका और दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका |
चक्रवातों का नामकरण क्यों जरूरी?
चक्रवातों को कोई एक नाम देना कई कारणों से महत्वपूर्ण होता है. यदि किसी क्षेत्र में एक साथ एक से अधिक चक्रवात बनते है तो इनका नामकरण तूफानों के भ्रम से बचने में मदद करता है. साथ ही नामकरण के कारण लोगों को इससे जागरूक करने और आपदा तैयारियों में भी मदद मिलती है.
कैसे रखे जाते हैं चक्रवातों के नाम?
अंतरराष्ट्रीय संस्था विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की एक अंतरराष्ट्रीय समिति द्वारा चक्रवातों की लिस्ट और नामों का रखरखाव करता है. पहले चक्रवातों की लिस्ट में महिलाओं के नाम शामिल किया जाते थे बाद में इसमें पुरुषों के नाम को भी स्थान दिया गया.
एशिया प्रशांत क्षेत्र में कैसे होता है नामकरण:
हिन्द महासागर क्षेत्र में उठने वाले चक्रवातों अक्सर भारत को प्रभावित करते है. एशिया प्रशांत क्षेत्र में भी चक्रवातों के नामकरण के लिए विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ही नोडल एजेंसी है. इस क्षेत्र में 13 देश मिलकर चक्रवातों का नामकरण करते है जिसमें भारत भी शामिल है.
इसमें भारत के अतिरिक्त ईरान, मालदीव,थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सउदी अरब, श्रीलंका और यमन शामिल है.
किस देश ने दिया है मिचौंग नाम:
मिचौंग तूफान इस साल हिंद महासागर में उठने वाला छठा और बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चौथा चक्रवात है. जिसका नामकरण म्यांमार द्वारा किया गया है. इससे पहले 'बिपरजॉय' चक्रवात को बांग्लादेश द्वारा नाम दिया गया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation