This is an archived article last updated on Feb 24, 2025. The information may be outdated.

IND vs PAK Match: सामने पाक तो Kohli 'विराट' रूप में अपने आप, बने कई बड़े कीर्तिमान, देखें लिस्ट

Last Updated: Feb 24, 2025, 10:37 IST

IND vs PAK Match Records: भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में विराट कोहली का जलवा एक बार फिर दिखा, उन्होंने अपना 51वां वनडे शतक जड़ा और टीम इंडिया को जीत दिलाई. साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने अपने 14,000 वनडे रन पूरे कर इतिहास रच दिया. श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव समेत कई खिलाड़ियों ने भी खास रिकॉर्ड बनाए. आइए नजर डालते हैं इस ऐतिहासिक मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटे!    

भारत बनाम पाकिस्तान – चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यादगार मुकाबला!
भारत बनाम पाकिस्तान – चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यादगार मुकाबला!

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह मुकाबला कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह बना है. विराट कोहली ने 14,000 वनडे रन पूरे कर नया कीर्तिमान रच दिया, तो गिल, श्रेयस और कुलदीप यादव ने भी अपने प्रदर्शन से खास रिकॉर्ड बनाए. आइए जानते हैं इस मैच में बने सभी बड़े रिकॉर्ड्स:

यह भी देखें:

India vs Pak: दुबई में अजेय है टीम इंडिया, कैसा है भारत vs पाकिस्तान ODI रिकॉर्ड, देखें सभी स्टैट्स यहां

Champions Trophy 2025 Points Table: अपने ग्रुप में कौन-सी टीम टॉप है पर देखें लेटेस्ट पॉइंट टेबल में

भारत बनाम पाकिस्तान – चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यादगार मुकाबला!

IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अहम मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. यह मुकाबला सिर्फ एक जीत-हार से ज्यादा था. विराट कोहली का ऐतिहासिक कीर्तिमान, अय्यर का रिकॉर्ड, कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी और भारत का दुर्भाग्यपूर्ण टॉस रिकॉर्ड—ये सभी बातें इस मैच को यादगार मुकाबला बना गईं!

विराट कोहली – सबसे तेज़ 14,000 वनडे रन:

  • विराट कोहली ने वनडे में 14,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने.
  • उन्होंने सिर्फ 286 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर सचिन तेंदुलकर (350 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
  • इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सबसे तेज़ बल्लेबाज बन गए हैं.

खिलाड़ी

14,000 रन तक पहुंचने में पारियां

विराट कोहली (IND)

286

सचिन तेंदुलकर (IND)

350

रिकी पोंटिंग (AUS)

374

भारत का टॉस हारने का अनचाहा रिकॉर्ड:

भारत ने लगातार 12वां वनडे टॉस हारा, जो अब किसी भी टीम का सबसे लंबा टॉस हारने का सिलसिला है. इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स (11 टॉस हार) के नाम था. भारत ने आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस जीता था.

ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:

स्थान

खिलाड़ी (टीम)

50+ स्कोर

1

विराट कोहली (IND)

23

2

सचिन तेंदुलकर (IND)

23

3

रोहित शर्मा (IND)

18

4

कुमार संगकारा (SL)

17

5

रिकी पोंटिंग (AUS)

16

कुलदीप यादव बनाम पाकिस्तान:

चाइनामैन कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा घातक साबित हुए हैं. उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं, सिर्फ 14.00 की औसत और 21.6 की स्ट्राइक रेट से. साथ ही कुलदीप ने अपने 300 इंटरनेशनल विकेट भी पूरे किये.

मैच प्रदर्शन

विकेट

1/37

1

2/41

2

2/32

2

5/25

5

2/35

2

3/40

3

भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच (वनडे)

वनडे क्रिकेट में विराट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए वनडे में सबसे अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है- 

खिलाड़ी

कैच (वनडे में)

विराट कोहली *

157

मोहम्मद अजहरुद्दीन

156

सचिन तेंदुलकर

140

राहुल द्रविड़

124

सुरेश रैना

102

नोट: पूरी दुनिया में सिर्फ महेला जयवर्धने (218) और रिकी पोंटिंग (160) ने वनडे में अधिक कैच पकड़े हैं.

पहले 20 ओवर में डॉट बॉल % (CT 2025):

CT 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे अधिक डॉट बॉल खेलने का रिकॉर्ड आप यहां देख सकते है, जहां पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है- 

टीम

डॉट बॉल %

अफगानिस्तान

65.8%

पाकिस्तान

65.4%

बांग्लादेश

59.6%

न्यूज़ीलैंड

57.3%

भारत

55.7%

साउथ अफ्रीका

51.6%

ऑस्ट्रेलिया

46.7%

इंग्लैंड

40.3%

बाबर आजम – ICC टूर्नामेंट में सबसे तेज़ 1,000 रन:

बाबर आजम ने सिर्फ 24 पारियों में आईसीसी वनडे टूर्नामेंट्स में 1,000 रन पूरे किए. उन्होंने सईद अनवर (25 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा और पाकिस्तान के सबसे तेज़ बल्लेबाज बने.

यह भी देखें:

मोबाइल पर ऐसे देखें भारत vs पाक Champions Trophy 2025 के मैच, TV के लिए नोट करें चैनल नंबर

चैंपियंस ट्रॉफी में टूटा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड? अब यह है टॉप स्कोर

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 24, 2025, 10:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News