भारतीय सेनाएं और उनका इतिहास, जानें

Jul 19, 2023, 19:07 IST

सैन्य बल किसी भी देश में शांति बनाए रखने के साथ-साथ भूमि व समुद्री सीमाओं और हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत के सैन्य बलों को भारतीय सशस्त्र बल के नाम से जाना जाता है। इन्हें तीन भागों में विभाजित किया गया है - भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना। इस लेख के माध्यम से हम भारतीय सेनाओं व उनके इतिहास के बारे में जानेंगे। 

भारतीय सेना
भारतीय सेना

किसी भी देश की सुरक्षा में उसकी सेनाओं का अहम योगदान होता है। सेनाएं भूमि, जल और आकाश में अपनी मौजूदगी से देश को सुरक्षित रखने का काम करती हैं।

भारतीय सेनाओं को सशस्त्र सेनाओं के नाम से जाना जाता है, जो कि भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना है। इस लेख के माध्यम से हम भारतीय सेनाएं व उनके इतिहास के बारे में जानेंगे। 

भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडेंट हैं, जबकि भारत में राष्ट्रीय रक्षा की जिम्मेदारी मंत्रिमंडल के पास है, जिसका निर्वहन रक्षा मंत्रालय (MoD) के माध्यम से किया जाता है।

 

भारतीय सेना

भारतीय सेना की स्थापना 1 अप्रैल, 1895 में की गई थी। इसका मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी में है। सैन्य इकाई सेना प्रमुख (COAS) के अधीन कार्य करती है - जो पूरी कमान, नियंत्रण और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है।

भारतीय सेना को छह ऑपरेशनल कमांड और एक ट्रेनिंग कमांड में बांटा गया है। इनमें से प्रत्येक कमांड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट-जनरल करता है, जिसे सेना उप-प्रमुख (VCOAS) के बराबर दर्जा प्राप्त है।

1,237,000 से अधिक सक्रिय सैनिकों और 800,000 से अधिक आरक्षित सैनिकों के साथ भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी स्थायी सेनाओं और सबसे बड़ी स्थायी वालंटीयर सेना में से एक है। वर्तमान में जनरल मनोज पाण्डेय भारतीय सेना के प्रमुख हैं।

भारतीय नौसेना

आधुनिक भारतीय नौसेना की नींव 17वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा रखी गई थी, जो 1934 में रॉयल इंडियन नेवी में बदल गई। भारतीय नौसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है और यह नौसेना स्टाफ प्रमुख (CNS) के अधीन कार्य करती है।

भारतीय नौसेना को तीन क्षेत्रीय कमांडों के तहत तैनात किया गया है, जिनमें से प्रत्येक का नेतृत्व एक फ्लैग ऑफिसर करता है।

पश्चिमी नौसेना कमान का मुख्यालय अरब सागर पर मुंबई में है, दक्षिणी नौसेना कमान का मुख्यालय कोच्चि (अरब सागर पर कोचीन) में है, और पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय बंगाल की खाड़ी पर विशाखापत्तनम में है।

भारतीय नौसेना 58,350 पुरुषों और महिलाओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बलों में से एक है। वर्तमान में एडमिरल आर. हरि कुमार भारतीय नौसेना के प्रमुख हैं।

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दौरान की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसकी सेवाओं को देखते हुए 1945 में इसके नाम में रॉयल शब्द को जोड़ा गया था।

भारतीय स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसके नाम से रॉयल शब्द को हटा दिया गया था।

तब से भारतीय वायु सेना में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए हैं, जिनमें शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए महिलाओं को शामिल करना भी शामिल है। भारतीय वायु सेना का नेतृत्व वर्तमान में वायु सेना प्रमुख विवेक राम चौधरी कर रहे हैं।

 

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा एयरपोर्ट कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News