IPL 2026 Final Awards Winners List: RCB बनी चैंपियन, वैभव पर पुरस्कारों की बारिश, देखें किसने जीता कौन सा अवार्ड

Last Updated: Jun 1, 2026, 07:29 IST

IPL 2026 Final Awards Winners List: RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता। वहीं राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर पुरस्कारों की बारिश हुई। उन्होंने ऑरेंज कैप, MVP, सुपर स्ट्राइकर और मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड जीते। कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप, जबकि विराट कोहली फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच बने।

RCB ने जीती ट्रॉफी, वैभव ने जीता दिल
RCB ने जीती ट्रॉफी, वैभव ने जीता दिल

IPL 2026 Awards Winners List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि इतिहास भी रच दिया। टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई।

गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन ही बना सकी। जवाब में RCB ने विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल कर एक और यादगार जीत दर्ज की।

फाइनल में चमके विराट कोहली

बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी माने जाने वाले विराट कोहली ने फाइनल में भी अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IPL 2026 Prize Money: चैंपियन RCB पर पैसों की बारिश, जानिए किसे मिले कितने करोड़

वैभव सूर्यवंशी का रहा सीजन पर दबदबा

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 किसी सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और कई बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीजन का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) भी चुना गया।

IPL 2026: प्रमुख पुरस्कार विजेता

ऑरेंज कैप

  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)- 776 रन

पर्पल कैप

  • कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस)- 29 विकेट

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)

  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

  • पुरस्कार राशि: ₹15 लाख

फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच

  • विराट कोहली (RCB)

फेयर प्ले अवॉर्ड

  • पंजाब किंग्स (PBKS)

सीजन ऑनर्स: इन खिलाड़ियों ने भी बटोरी सुर्खियां

पूरे सीजन में अपने खास प्रदर्शन के लिए कई खिलाड़ियों को विशेष सम्मान भी मिले।

अवॉर्ड

विजेता

टीम

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स

मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स

मोस्ट 4s ऑफ द सीजन

साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस

कैच ऑफ द सीजन

मनीष पांडे

KKR

ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड

मोहम्मद सिराज

गुजरात टाइटंस

रजत पाटीदार ने रचा इतिहास

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। वह उन चुनिंदा कप्तानों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो आईपीएल खिताब दिलाए हैं। उनकी कप्तानी में RCB ने पूरे सीजन बेहतरीन संतुलन, आक्रामक क्रिकेट और दबाव में शानदार प्रदर्शन दिखाया।

RCB ने जीती ट्रॉफी, वैभव ने जीता दिल

आईपीएल 2026 में टीम के तौर पर सबसे बड़ी सफलता RCB को मिली, लेकिन व्यक्तिगत पुरस्कारों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने पूरी महफिल लूट ली। ऑरेंज कैप, MVP, सुपर स्ट्राइकर और मोस्ट सिक्सेस जैसे बड़े सम्मान जीतकर युवा बल्लेबाज ने खुद को सीजन का सबसे बड़ा स्टार साबित किया। वहीं विराट कोहली ने फाइनल में अपनी मैच जिताऊ पारी से एक बार फिर दिखा दिया कि बड़े मंच पर उनका कोई मुकाबला नहीं है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 00:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News