IPL 2026 Final: कोहली की ‘विराट’ पारी, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB, फाइनल में बने कई रिकॉर्ड
IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात 155 रन ही बना सकी। जवाब में RCB ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल किया और मुंबई-चेन्नई के बाद लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। चेज मास्टर कोहली ने नाबाद 75 रन बनाये।
IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने अपना दूसरा आईपीएल ख़िताब अपने नाम किया और एक बार फिर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। RCB ने 5 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
RCB ने लगातार टाइटल पर किया कब्ज़ा
इस जीत के साथ RCB आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो सीजन में खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाकर पारी को संभाला, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार की यह 20वीं जीत भी है।
चेज मास्टर कोहली की शानदार पारी
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया और शानदार अंदाज में लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने एक और यादगार अध्याय अपने नाम कर लिया। चेज मास्टर विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाये।
पाटीदार की शानदार कप्तानी
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने शानदार सफलता हासिल की है। कप्तान के रूप में खेले गए 28 मुकाबलों में टीम ने 20 मैच जीते और केवल 8 में हार का सामना किया। उनकी अगुआई में बेंगलुरु ने लगातार दो आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
एलीट क्लब में शामिल हुए पाटीदार
रजत पाटीदार ने लगातार दूसरी बार RCB को आईपीएल चैंपियन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही वह रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं, जो कप्तान के रूप में आईपीएल खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुके हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.