This is an archived article last updated on Mar 6, 2024. The information may be outdated.

भारत का सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Mar 6, 2024, 11:59 IST

यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां देश की अधिकांश आबादी कृषि क्षेत्र में कार्यरत है। इस कड़ी में देश में कई प्रमुख फसलों का उत्पादन किया जाता है, जिसमें दालों का उत्पादन भी प्रमुख है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य
सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य

भारत विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला देश है। यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां देश की अधिकांश आबादी कृषि क्षेत्र में कार्यरत है। इस कड़ी में देश में कई प्रमुख फसलों का उत्पादन किया जाता है, जिसमें दालों का उत्पादन भी प्रमुख है।

प्रोटीन से भरपूर दालों की मांग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी रहती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के 28 राज्यों में दाल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

पढ़ेंः गंगा किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है, जानें

 

भारत सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश

भारत में विभिन्न फसलों का उत्पादन होता है, जिसमें खाद्य फसलों में दाल भी शामिल है। दालों के उत्पादन में भारत शीर्ष में आता है। 

 

सबसे बड़ा उपभोग करने वाला देश

भारत सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश है। हालांकि, यह सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश होने के साथ-साथ दालों का सबसे बड़ा उपभोग करने वाला देश भी है। भारत में बड़ी मात्रा में दाल का सेवन किया जाता है।

सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य

भारत के सबसे बड़े दाल उत्पादक राज्य की बात करें, तो यह मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश दाल का सबसे अधिक उत्पादन करने के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी दालों की आपूर्ति करता है।

 

कितना होता है दालों का उत्पादन

मध्य प्रदेश में कुल 5225 हेक्टेयर में दालों का उत्पादन किया जाता है। यहां दालों के कुल उत्पादन की बात करें, तो प्रदेश में कुल 6210 मीट्रिक टन दालों का उत्पादन हुआ है। प्रदेश में दालों के उत्पादन में कुल 29 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

 

प्रदेश में कौन-सी दालों का होता है उत्पादन

अब सवाल है कि मध्य प्रदेश में कौन-सी दालों का उत्पादन होता है। आपको बता दें कि प्रदेश में अरहड़, चना, मूंग, चना और मसूड़ की दाल का उत्पादन होता है। यहां दलहन फसलों का उत्पादन रबी और खरीब, दोनों ही मौसम में किया जाता है। ऐसे में यहां प्रमुख मात्रा में दाल का उत्पादन होता है। 

 

प्रदेश की अधिकांश आबादी कृषि में कार्यरत

मध्य प्रदेश में कृषि प्रमुख आर्थिक गतिविधि है। यहां रहने वाली करीब 70 फीसदी आबादी कृषि के क्षेत्र में कार्यरत है। यही वजह है कि भारत में जब भी कृषि वाले प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें शीर्ष में मध्य प्रदेश का नाम भी आता है। 

 

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है लौंग का शहर, जानें

पढ़ेंः भारत के किस राज्य की है तीन राजधानियां, जानें




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 6, 2024, 11:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News