This is an archived article last updated on Mar 5, 2024. The information may be outdated.

भारत में किस शहर को कहा जाता है लौंग का शहर, जानें

Last Updated: Mar 5, 2024, 11:52 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें से कुछ शहर अपने यहां मिलने वाले उत्पादों के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा शहर कौन-सा है, जिसे लौंग के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में लौंग का शहर
भारत में लौंग का शहर

भारत विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास वाला देश है। यहां की संस्कृति और अनूठी परंपराएं भारत को अन्य देशों से अलग बनाती हैं। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी अलग-अलग शहरों का रूख करते हैं।

वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। भारत के कई शहर ऐस भी हैं, जो अपने यहां मिलने वाले विशेष उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा शहर कौन-सा है, जिसे लौंग का शहर भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

 

किस राज्य में है लौंग का शहर

भारत में यूं तो अलग-अलग शहर अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इनमें से एक शहर ऐसा भी है, जो कि लौंग के शहर के रूप में विख्यात है। आपको बता दें कि भारत लौंग का शहर तमिलनाडू राज्य में स्थित है। 

कौन-सा है लौंग का शहर

अब सवाल है कि आखिर किस शहर को हम लौंग के शहर के रूप में भी जानते हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडू राज्य के कन्याकुमारी शहर को हम लौंग के शहर के रूप में भी जानते हैं। 

 

क्यों कहा जाता है लौंग का शहर

अब सवाल है कि आखिर इस शहर को ही हम लौंग के शहर के रूप में क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि कन्याकुमारी में भारत में सबसे अधिक लौंग का उत्पादन होता है। अकेले इस शहर में ही करीब 65 फीसदी लौंग का उत्पादन होता है। वहीं, पूरे तमिलनाडू में 80 फीसदी से अधिक लौंग का उत्पादन होता है। यहां उत्पादित होने वाली लौंग की देश के अन्य हिस्सों में आपूर्ति की जाती है। यहां उत्पादित होने वाली लौंग को कन्याकुमारी लौंग के रूप में भी जाना जाता है। 

 

भारत में कहां-कहां होता है लौंग का उत्पादन

भारत में तमिलनाडू के बाद कर्नाटक और केरल में लौंग का उत्पादन होता है। कर्नाटक में करीब 10 फीसदी लौंग का उत्पादन होता है, वहीं केरल में 5 फीसदी से अधिक लौंग का उत्पादन होता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2024, 11:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News