रेलवे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय परिवहन में से एक है क्युकी किसी भी अर्थव्यस्था में अंतर्देशीय परिवहन का रेल मुख्य माध्यम होता है। यह न केवल किसी भी देश की मूल संरचनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और राष्ट्रीय अखंडता को भी बढ़ावा देता है। ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे ऐसे रेल मार्ग को कहा जाता है जो महाद्वीप के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ता है। विश्व के प्रमुख रेल मार्गों के बारे में नीचे चर्चा की गई है:
1. ट्रांस-साइबेरियन रेलवे
इस रेलवे मार्ग का निर्माण 1891 ईसवी में शुरू किया गया था और यह 1905 ईसवी में निर्माण कार्य संपन्न हो गया था। यह एक प्रसिद्ध रेलमार्ग है जो सेंट पीटर्सबर्ग से गुज़रते हुए सूदूर-पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक से जोड़ता है। मार्ग के मुख्य जंक्शन हैं: यारोस्लावस्की वोक्झल, चेल्याबिंस्क, ओम्स्क, नोवोसिबिर्स्क, इर्कुत्स्क, क्रास्नोयार्स्क, उलान-उडे, चिता, खाबरोवस्क, और व्लादिवोस्तोक।
2. कनाडाई प्रशांत रेलवे
यह रेल मार्ग कनाडा के पश्चिमी तट पर सेंट जोन से पूर्वी तट पर वैंकूवर तक चलता है। यह क्यूबेक और मॉन्ट्रियल के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है।
3. कनाडा के राष्ट्रीय रेलवे
यह हैलिफ़ैक्स शहर नोवा स्कॉशिया और ब्रिटिश कोलंबिया के प्रिंस रूपर्ट के बीच चलती है।
4. काहिरा-केप टाउन ट्रांस-कॉन्टिनेंटल रेलवे
यह प्रस्तावित है कि मिस्र की राजधानी कैरो और दक्षिण अफ्रीका की संवैधानिक राजधानी, केप टाउन, आसवान, अदीस अबाबा होते हुए मोम्बासा तक जाएगी।
5. ट्रांस-ऑस्ट्रेलिया रेलवे
यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबी रेल मार्ग है, जो पूर्वी सिडनी को पश्चिमी पर्थ तक चलती है। ब्रोकन हिल, कलगोरी और कूलगार्डी इस मार्ग का मुख्य जंक्शन है। यह उल्लेखनीय है कि कलगोरी और कूलगार्डी दुनिया के बहुत महत्वपूर्ण सोने की खदान हैं।
6. ट्रांस कोकेशियान रेलवे
यह सोवियत संघ के बातुम शहर से फरगना और कुस्क शहर तक चलती है।
7. ओरिएंट-एक्सप्रेस रेलवे
यह यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस शहर और तुर्की के कॉन्सटिनटिनोप शहर के बीच चलती है।
8. उत्तरी ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे
यह रेल मार्ग सिएटल को न्यू यॉर्क से जोड़ता है।
9. मिड ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे
यह रेल मार्ग सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क के बीच चलती है।
10. दक्षिणी ट्रांस-महाद्वीपीय रेलवे
यह रेल मार्ग लॉस एंजेल्स को न्यूयॉर्क और न्यू ऑरलियन्स को जोड़ती है
11. एशिया-यूरोप रेल नेटवर्क
एशिया और यूरोप के देशों को 80,000 किलोमीटर लम्बे वृहद् रेल नेटवर्क से जोड़ने की 'यूनाइटेड नेशन इकनोमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक' की महत्वकांक्षी योजना 'एशिया-यूरोप रेल नेटवर्क' परियोजना 2006 में हस्ताक्षरित हुआ था। यह नेटवर्क एशिया और यूरोप के बीच निर्यात-आयात को बढ़ावा देगा। यह रेल लाइन भारत में म्यांमार की सीमा से लगे तामू क्षेत्र से प्रवेश करेगी , जहाँ से यह बांग्लादेश होते हुए पुनः भारतीय क्षेत्र में आएगी। पश्चिम में यह रेल लाइन अटारी बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करेगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation