LPG Price Hike: महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब चुकाने होंगे इतने रुपये, बदल गया यह भी नियम

Last Updated: Oct 5, 2026, 16:30 IST

LPG Price Hike: बड़ा अपडेट! 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से लागू की गई है, इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 2810 रुपये हो गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे
कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे

LPG Price Hike: महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई का एक और झटका लगा है। यदि आप होटल, रेस्टोरेंट या ढाबा चलाते हैं, तो अब गैस सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। दरअसल, 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है।

इतना ही नहीं, विमान ईंधन (ATF) भी करीब 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। दूसरी तरफ, घरेलू रसोई गैस उपयोग  करने वालों के लिए भी एक अहम बदलाव हुआ है। अब सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना जरूरी होगा।

LPG सिलेंडरों पर A-24, B-26 और C-25 जैसे कोड देखकर न हों कंफ्यूज, क्या बताते हैं ये कोड?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे 

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,747.50 रुपये से बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है। इससे पहले सितंबर में भी सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़ाए गए थे।

ऐसे में लगातार बढ़ती कीमतें कारोबारियों की लागत बढ़ा सकती हैं। इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका है। 

ATF की कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी

गैस सिलेंडर के साथ हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत करीब 121 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ATF महंगा होने से एयरलाइंस का खर्च बढ़ सकता है। 

घरेलू LPG ग्राहकों के लिए क्या है नया नियम?

1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गैस सब्सिडी का फायदा सही और पात्र परिवारों को ही मिले।

इस व्यवस्था से फर्जी और डुप्लीकेट LPG कनेक्शन की पहचान करने और सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी। जिन ग्राहकों ने पहले ही BAA पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं होगी।

घर बैठे कैसे पूरा करें BAA?

कस्टमर को ऑथेंटिकेशन के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे अपनी सुविधा के अनुसार ये तरीके अपना सकते हैं- 

-डिलीवरी के समय: सिलेंडर पहुंचाने वाला कर्मचारी मोबाइल ऐप से प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

-गैस एजेंसी पर: LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम जाकर ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है।

-मोबाइल ऐप से: इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारत गैस ग्राहक HelloBPCL और HP गैस ग्राहक HP PAY ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

BAA नहीं कराने पर भी मिलेगी गैस?

जिन ग्राहकों ने BAA नहीं कराया है, उन्हें भी LPG मिल सकेगी। हालांकि, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर बाजार कीमत पर खरीदना होगा। इसके लिए संबंधित तेल कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी सहमति दर्ज करानी होगी।

उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव: अब साल में 9 नहीं सिर्फ इतने सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर मिलेंगे, देखें नया सब्सिडी प्लान

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 5, 2026, 16:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News