This is an archived article last updated on Dec 6, 2019. The information may be outdated.

विश्व में राजशाही से चलने वाले देशों की सूची

Last Updated: Dec 6, 2019, 15:43 IST

एक समय था जब पूरी दुनिया में राजशाही चलती थी लेकिन अब बहुत से देश लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार से चलते हैं. हालाँकि अब भी दुनिया में लगभग 44 संप्रभु राज्य हैं, जिन पर राज्य के प्रमुख के रूप में राजा, रानी या राजकुमार का शासन है. आइये इस लेख में जानते हैं किन-किन देशों में आज भी राज्य का प्रमुख राजा है, हालाँकि इनके नाम अलग-अलग हो सकते हैं.

The Crown
The Crown

राजशाही का अर्थ क्या है (What is Meaning of Monarchy)

राजशाही एक प्रकार का शासन होता है, जहाँ लीडर या शासक, एक विशेष परिवार से ही पीढ़ी दर पीढ़ी चुना जाता है. देश का प्रमुख, जो सिंहासन पर बैठता है, उसे सम्राट या राजा के रूप में जाना जाता है और जिस तरीके से राजा चुना जाता है और शासन चलाया जाता है उसे राजशाही कहा जाता है.

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर के राजाओं को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, एक राष्ट्र प्रमुख को, राजा, राजकुमारी, रानी, महारानी और सम्राट कहा जाता है.

ज्यादातर देशों में राजशाही संवैधानिक हैं लेकिन कुछ देशों में शासन तरह से निरंकुशता या राजतन्त्र है. ऐसे देशों के नाम हैं; स्वाज़ीलैंड (पूर्ण राजतन्त्र), ओमान (पूर्ण राजतन्त्र), दारुस्सलाम (पूर्ण राजतन्त्र), सऊदी अरब (पूर्ण धर्मतन्त्र), वेटिकन (पूर्ण धर्मतन्त्र), कतर (मिश्रित शासन), यूएई (मिश्रित शासन) और बहरीन (मिश्रित शासन).

मार्शल लॉ क्या होता है?

नोट: यहाँ पर मिश्रित शासन का मतलब ऐसे शासन से हैं जहाँ पर लोकतंत्र और जनतंत्र दोनों के द्वारा शासन चलाया जाता है.

वर्तमान में, लगभग 44 देशों में राज्य के प्रमुख के रूप में एक सम्राट है. इन 44 राजाओं में शामिल हैं; 3 अफ्रीका में , 6 ओशिनिया में ,10 उत्तरी अमेरिका में ,12 यूरोप में और 13 एशिया में हैं.

दुनिया में वर्तमान सम्राटों की सूची (List of Current Monarchs in the World)

राजतन्त्र या देश का नाम

प्रमुख

उत्तराधिकार

1. अंडोरा की रियासत

सह-प्रिंसेस

पदेन

2. आंटीगुआ और बारबुडा

रानी

वंशानुगत 

3. ऑस्ट्रेलिया 

रानी

वंशानुगत 

4. बहामास 

रानी

वंशानुगत 

5. बारबाडोस 

रानी

वंशानुगत 

6. किंगडम ऑफ़ बहरीन 

राजा

वंशानुगत 

7. किंगडम ऑफ़ बेल्जियम 

राजा

वंशानुगत 

8. बेलीज़ 

रानी

वंशानुगत 

9. किंगडम ऑफ़ भूटान

राजा

वंशानुगत 

10. किंगडम ऑफ़ कंबोडिया 

 राजा

वंशानुगत  और निर्वाचित

11. ब्रूनी दारुस्सलाम

 सुल्तान

वंशानुगत 

12. कनाडा 

रानी

वंशानुगत 

13. किंगडम ऑफ़ डेनमार्क 

रानी

वंशानुगत 

14. किंगडम ऑफ इस्वातिनी

राजा

वंशानुगत  और निर्वाचित

15.ग्रेनेडा 

रानी

वंशानुगत

16. जमैका 

रानी

वंशानुगत

17. जापान 

सम्राट

वंशानुगत

18. कुवैत 

अमीर

वंशानुगत  और निर्वाचित

19. जॉर्डन का राजशाही साम्राज्य

राजा

वंशानुगत  और निर्वाचित

20. किंगडम ऑफ़ लेसोथो 

राजा

वंशानुगत  और निर्वाचित

21. लिस्टेंस्टीन की रियासत 

राजकुमार

वंशानुगत

22. लक्समबर्ग 

ग्रैंड ड्यूक

वंशानुगत

23. मलेशिया 

यांग डि-पर्टुआन एगोंग

निर्वाचित

24. मोनाको की रियासत

राजकुमार

निर्वाचित

25. किंगडम ऑफ़ मोरक्को 

राजा

संवैधानिक

26. किंगडम ऑफ़ नीदरलैंड्स 

राजा

संवैधानिक

27. न्यूजीलैंड

रानी

संवैधानिक

28. किंगडम ऑफ़ नॉर्वे 

राजा

संवैधानिक

29. ओमान की सल्तनत

सुल्तान

पूर्ण राजशाही

30. पापुआ न्यू गिनी स्वतंत्र राज्य

रानी

संवैधानिक

31. फेडरेशन ऑफ़ सेंट किट्स और नेविस 

रानी

संवैधानिक

32. सेंट लूसिया

रानी

संवैधानिक

33. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस का राजतंत्र

रानी

संवैधानिक

34. सोलोमन द्वीप

रानी

संवैधानिक

35. किंगडम ऑफ़ सऊदी अरब 

राजा

वंशानुगत  और निर्वाचित

36. किंगडम ऑफ़ स्पेन 

राजा

वंशानुगत

37. किंगडम ऑफ़ स्वीडन 

राजा

वंशानुगत

38. किंगडम ऑफ़ थाईलैंड 

राजा

वंशानुगत

39. कतर 

अमीर  

वंशानुगत

40. किंगडम ऑफ़ टोंगा

राजा

वंशानुगत

41. तुवालु 

रानी

वंशानुगत

42. संयुक्त अरब अमीरात 

राष्ट्रपति

वंशानुगत  और निर्वाचित

43. ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड का यूनाइटेड किंगडम 

रानी

वंशानुगत

44. वेटिकन सिटी

पोप

निर्वाचित

दुनिया में वर्तमान सम्राटों की सूची (List of Current Monarchs in the World)

सबसे लोकप्रिय और विशाल राजशाही, यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की राजशाही को कहा जाता है. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय न केवल ब्रिटेन की रानी है, बल्कि वे अन्य स्वतंत्र राष्ट्रों की रानी भी हैं जिनमें से अधिकतर अफ़्रीकी महाद्वीप में हैं.

इन देशों में शामिल हैं; पापुआ न्यू गिनी, बारबाडोस, तुवालु, एंटीगुआ और बारबुडा, सोलोमन द्वीप, सेंट लूसिया, फेडरेशन ऑफ सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, जमैका, ग्रेनाडा, बेलीज, बहामास, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड.

तो यह थी उन देशों की पूरी सूची जहाँ पर आज भी देश के प्रमुख के रूप में राजा या रानी या राजकुमार पद संभाल रहे हैं. ऐसे और लेख पढ़ने के लिए; नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

किस व्यक्ति के मरने पर कई देशों की करेंसी बदल जाएगी?

OPEC क्यों छोड़ रहे हैं सदस्य देश?

 

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Dec 6, 2019, 15:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News