This is an archived article last updated on Nov 23, 2024. The information may be outdated.

T20I में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर बनाने वाली 10 टीमें कौन-सी है? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Nov 23, 2024, 16:01 IST

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) में 200+ स्कोर बनाना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, जो उनकी पॉवरफुल बल्लेबाजी का संकेत देता है. टी20 क्रिकेट के बढ़ते रोमांच में कुछ टीमों ने कई बार इस आंकड़े को छूकर अपनी बादशाहत कायम की है. चलिये जानें ऐसी टॉप 10 टीमों के बारें में जिन्होंने यह कारनामा किया है.  

यहां हम T20I में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों की चर्चा करने जा रहे है.
यहां हम T20I में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों की चर्चा करने जा रहे है.

टी20 क्रिकेट एक रोमांचक फॉर्मेट है, जिसने कई नए प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया है. टी20 फॉर्मेट के चलते क्रिकेट और अधिक लोकप्रिय हुआ है. इस खेल में आजकल 200+ का टोटल बनाना एक सामान्य बात हो गयी है. 

T20 इंटरनेशनल की बात करें तो करें तो भारत सहित दुनिया की कई टीमों ने 200+ का स्कोर बनाया है. यहां हम T20I में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों की चर्चा करने जा रहे है. 

यह भी देखें:

TATA IPL 2025 ऑक्शन में शामिल सभी 574 खिलाड़ियों की लिस्ट यहां देखें

Border Gavaskar Trophy 2024: सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, Top 5 में 3 भारतीय शामिल

IND vs AUS Test Head to Head: टेस्ट क्रिकेट में किस टीम का पलड़ा है भारी, सभी टेस्ट स्टैट्स यहां देखें

भारत के नाम दर्ज है रिकॉर्ड: 

दो बार का टी20 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया के नाम इस फॉर्मेट में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. भारत ने अब तक 40 बार 200+ का स्कोर बनाया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इन मुकाबलों में से भारत ने 34 बार जीत दर्ज की है तो वहीं केवल 5 बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है.

कौन-सी टीम है दूसरे स्थान पर:      

ऑस्ट्रेलिया ने 23 बार टी20 इंटरनेशनल में 200+ का स्कोर बनाया है. टीम ने 21 मैचों में से 18 में जीत दर्ज की है और 4 हारे है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का सर्वोच्च स्कोर 263/3 है, जो 2016 में कंगारू टीम ने पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो इस टीम ने भी अब तक 23 बार 200+ का स्कोर बनाया है.  

यह भी देखें: T20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े टीम स्कोर कौन से है? देखें पूरी लिस्ट

भारत का सबसे बड़ा टोटल:

भारत का सबसे बड़ा स्कोर 297/6 है, जो टीम इंडिया ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. वहीं, टीम इंडिया का सबसे सफल रन चेज 211 रनों का है.   

पाकिस्तान इस फॉर्मेट की एकमात्र टीम है जिसने 200+ रन बनाते हुए एक भी गेम नहीं हारा है. इन खेलों में 10 200+ से अधिक के टोटल वाली टीमों के बीच भारत की जीत-हार का अनुपात दूसरा सबसे अच्छा है.

सर्वाधिक बार 200+ स्कोर बनाने वाली टीमें: 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों में भारत (40 बार) पहले स्थान पर है, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (23 बार), दक्षिण अफ्रीका (23 बार), न्यूज़ीलैंड (21 बार), और इंग्लैंड (20 बार) शामिल हैं. 

टीम

200+ कुल स्कोर

जीत

हार

टाई

उच्च स्कोर

भारत

40

34

5

1

297

ऑस्ट्रेलिया

23

18

4

1

263

दक्षिण अफ्रीका

22

14

8

0

259

न्यूज़ीलैंड

21

17

3

1

254

इंग्लैंड

20

15

5

0

267

वेस्ट इंडीज

18

10

8

0

258

नेपाल

11

10

1

0

314

पाकिस्तान

11

11

0

0

232

श्रीलंका

11

8

3

0

260

आयरलैंड

9

6

3

0

226

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 23, 2024, 16:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News