This is an archived article last updated on Nov 19, 2024. The information may be outdated.

Border Gavaskar Trophy 2024: सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, Top 5 में 3 भारतीय शामिल

Last Updated: Nov 19, 2024, 12:51 IST

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: क्रिकेट की यह प्रतिष्ठित सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़े मुकाबलों का गवाह बनती है. अब तक इसमें कई खिलाड़ियों ने बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया है. खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक पारियां खेलीं. इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से इस प्रतियोगिता को और खास बना दिया.   

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: क्रिकेट की यह प्रतिष्ठित सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़े मुकाबलों का गवाह बनती है.
Border-Gavaskar Trophy 2024-25: क्रिकेट की यह प्रतिष्ठित सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़े मुकाबलों का गवाह बनती है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024 टेस्ट सीरीज़ का क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार 22 नवंबर से शुरू होने वाली इस प्रतिष्ठित पांच मैचों की सीरीज़ में कई रिकॉर्ड दांव पर हैं. पिछले 28 वर्षों में, इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन जब बात टॉप स्कोररों की हो, तो भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है. 

बता दें कि पांच मैचों की यह प्रतिष्टित टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने जा रही है. भारतीय टीम अपनी पिछली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से हार चुकी है ऐसे में सबकी नजर इस बार टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी होगी. 

यह भी देखें:

Border Gavaskar Trophy 2024-25: कब और कहां होगा मैचों का सीधा प्रसारण, शेड्यूल सहित यहां देखें पूरी डिटेल्स

Border Gavaskar Trophy 2024-25: ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हिंदी कमेंट्री, नए रोल में दिखेंगे चेतेश्वर पुजारा

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, और 250 रनों का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें यहां

BGT में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय:

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा हमेशा चर्चा में रहा है. इस प्रतिष्ठित सीरीज़ में सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक, कई दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं टॉप 5 रन स्कोरर्स के बारे में-

5. विराट कोहली:

विराट कोहली, जो इस लिस्ट में एक्टिव खिलाड़ियों में से एक हैं, 2024 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी सभी की नजर उनपर होगी. 24 मैचों में 42 पारियों के दौरान, कोहली ने 48.26 की औसत से 1,979 रन बनाए हैं. उनके रिकॉर्ड में 8 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

4. चेतेश्वर पुजारा:

चेतेश्वर पुजारा, अपनी मजबूती और धैर्य के लिए प्रसिद्ध है उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पिछली दो टेस्ट सीरीज़ जीत में अहम भूमिका निभाई थी. 24 मैचों की 43 पारियों में पुजारा ने 50.82 की शानदार औसत से 2,033 रन बनाए. उनके नाम 5 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं.

3. राहुल द्रविड़:

"द वॉल" के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज़ों में से एक हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में, उन्होंने 32 मैचों की 60 पारियों में 39.68 की औसत से 2,143 रन बनाए.

2. वीवीएस लक्ष्मण:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी यादगार पारियों के लिए मशहूर वीवीएस लक्ष्मण ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 29 मैचों की 54 पारियों में 49.67 की औसत से 2,434 रन बनाए है. उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक हैं. 

1. सचिन तेंदुलकर:

सचिन तेंदुलकर, जिन्हें टेस्ट क्रिकेट का महानतम बल्लेबाज़ माना जाता है, सचिन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी अपना दबदबा कायम रखा. 34 मैचों की 65 पारियों में सचिन ने 56.24 की औसत से 3,262 रन बनाए. उनके रिकॉर्ड में 9 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं, जो उन्हें इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के सबसे सफल बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित करते हैं. 

यह भी देखें: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज कौन है? देखें यहां

BGT में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज: 

अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आप यहां देख सकते है- 

रैंक

खिलाड़ी

मैच

पारियां

स्पैन

रन

उच्च स्कोर

शतक

अर्धशतक

1

सचिन तेंदुलकर (भारत)

34

65

1996-2013

3,262

241*

9

16

2

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

29

51

1996-2012

2,555

257

8

12

3

वीवीएस लक्ष्मण (भारत)

29

54

1998-2012

2,434

281

6

12

4

राहुल द्रविड़ (भारत)

32

60

1996-2012

2,143

233

2

13

5

माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)

22

40

2004-2014

2,049

329*

7

6

6

चेतेश्वर पुजारा (भारत)

24

43

2010-2023

2,033

204

5

11

7

विराट कोहली (भारत)

24

42

2011-2023

1,979

186

8

5

8

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

18

35

2001-2008

1,888

203

6

8

9

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

18

35

2013-2023

1,887

192

8

5

10

वीरेंद्र सहवाग (भारत)

22

43

2003-2013

1,738

195

3

9

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 19, 2024, 12:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News