This is an archived article last updated on Nov 13, 2024. The information may be outdated.

Border Gavaskar Trophy 2024-25: कब और कहां होगा मैचों का सीधा प्रसारण, शेड्यूल सहित यहां देखें पूरी डिटेल्स

Last Updated: Nov 13, 2024, 14:12 IST

Border Gavaskar Trophy 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत नवंबर 2024 से ऑस्ट्रेलिया में होगी, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. यह सीरीज़ 2023-2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है. मैचों का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज़्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया में फॉक्स क्रिकेट और कायो स्पोर्ट्स पर उपलब्ध रहेगा.    

Border Gavaskar Trophy 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के शेड्यूल सहित पूरी डिटेल्स यहां देखें.
Border Gavaskar Trophy 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के शेड्यूल सहित पूरी डिटेल्स यहां देखें.

Border Gavaskar Trophy 2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी क्रिकेट की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है. इस साल, भारत का दौरा ऑस्ट्रेलिया में नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी, जो 2023-2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है. 

सीरीज़ से पहले तीन वार्म-अप मैच भी खेले जाएंगे. आइए जानते हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पूरा शेड्यूल, साथ ही यह भी जानेंगे कि इन मैचों का सीधा प्रसारण भारत में कब और कहां किया जायेगा. 

यह भी देखें: Trump Cabinet 2.0: डॉनल्ड ट्रंप की नई टीम में मस्क की एंट्री, देखें किन भारतवंशी नेताओं को मिली जगह

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 मैच शेड्यूल: 

India vs Australia: इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की है. साथ ही, मुकुंद कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम की भी घोषणा कर दी गयी है. 

शुक्र, 22 नवंबर 2024

पहला टेस्ट

पर्थ

सुबह 7:50 बजे

2:20 AM

शुक्र, 06 दिसम्बर  2024

दूसरा टेस्ट

एडिलेड

सुबह 9:30 बजे

4:00 AM

शनि, 14 दिसम्बर  2024

तीसरा टेस्ट

ब्रिस्बेन

सुबह 5:50 बजे

12:20 AM

गुरु, 26 दिसम्बर  2024

चौथा टेस्ट

मेलबर्न

सुबह 5:00 बजे

11:30 PM

शुक्र, 03 जनवरी 2025

पांचवां टेस्ट

सिडनी

सुबह 5:00 बजे

11:30 PM

भारतीय में कौनसे दिग्गज है शामिल:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, विराट कोहली, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 मैच LIVE कहां देखें:  

India vs Australia: भारत में इस सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जहाँ विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री की सुविधा भी उपलब्ध होगी. 

वहीं डिज़्नी+ हॉटस्टार पर मोबाइल और वेब प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी जा सकेगी. 

ऑस्ट्रेलिया में फॉक्स क्रिकेट और कायो स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा. 

यह भी देखें:

IPL 2025 Mega Auction: इन 10 खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे महंगी बोली, देखें सभी के नाम

तत्काल में भी टिकट न मिलने पर, अपनाएं यह तरीका, मिलेगी कन्फर्म सीट!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 13, 2024, 14:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News