भारत के पांच घनी आबादी वाले जिले कौन-से हैं, जानें
भारत जनसंख्या के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले चीन का पहला स्थान था, लेकिन बढ़ती आबादी के साथ भारत ने पहले स्थान पर जगह बना ली है। इस कड़ी में भारत के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आबादी का आंकड़ा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि जनसंख्या घनत्व के हिसाब से भारत के पांच सबसे अधिक आबादी वाले जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस संबंध में जानेंगे।
दुनिया में यदि सबसे अधिक आबाादी वाले देशों की बात करें, तो अब चीन को पछाड़कर भारत पहले स्थान पर आ गया है। साल 2021 तक भारत की जनसंख्या 140 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी, वहीं, साल 2023 में भारत पहले स्थान पर आ गया है।
हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से जनसंख्या होना बाकी है। क्योंकि, साल 2021 में कोविड व अन्य कारणों की वजह से जनसंख्या गणना नहीं हो सकी थी। इससे पहले साल 2011 में जनगणना की गई थी, जिसमें भारत के अलग-अलग जिलों को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य भी निकलकर सामने आए थे।
इस कड़ी में भारत के पांच ऐसे जिलों की पहचान की गई थी, जो जनसंख्या घनत्व के हिसाब से टॉप पर हैं। ऐसे में कौन-से हैं ये जिले और कितनी है यहां की जनसंख्या, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें
भारत में कुल कितने जिले हैं
भारत में यदि कुल जिलों की बात करें, तो मार्च 2023 तक भारत में कुल जिलों की संख्या 797 थी, जिसमें 752 जिले भारत के 28 राज्यों और 45 जिले 8 केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं। ऐसे में कुल जिलों की आंकड़ा 797 तक पहुंच गया है। कुछ जगहों पर इनकी संख्या में भी अंतर देखा गया है।
भारत का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला
भारत के सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले की बात करें, तो वह दिल्ली का उत्तर-पूर्वी जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 62 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी कुल आबादी 2241,624 दर्ज की गई थी। ऐसे में इसका घनत्व 36155 दर्ज किया गया था।
भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला जिला
भारत का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला दिल्ली का ही मध्य जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 21 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी कुल आबादी 582,320 है। ऐसे में यहां का जनसंख्या घनत्व 27730 है।

भारत का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला
भारत का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला दिल्ली का ही पूर्वी जिला है। यहां का कुल क्षेत्रफल 63 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी कुल आबादी 170,93,46 आबादी है। वहीं, यहा का जनसंख्या घनत्व 27132 है।
भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला जिला
भारत का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला तमिलनाडू का चेन्नई है। यहां का कुल क्षेत्रफल 175 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी कुल आबादी 4646,732 है। यहां का जनसंख्या घनत्व 26553 है।
भारत का पांचवा सबस अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला
भारत के पांचवे सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले की बात करें, तो वह पश्चिम बंगाल का कोलकाता शहर है। यहां का कुल क्षेत्रफल 185 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी कुल आबादी 44,96,696 है। यहां का जनसंख्या घनत्व 24306 है।
पढ़ेंः भारत के 5 सबसे कम पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं, जानें
पढ़ेंः भारत के 5 सबसे पढ़े-लिखे जिले कौन-से हैं, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.