This is an archived article last updated on Nov 20, 2024. The information may be outdated.

Most Wickets By Spinners in BGT: किस फिरकी गेंदबाज ने चटकाए है सर्वाधिक विकेट, यहां देखें सभी के नाम

Last Updated: Nov 20, 2024, 11:41 IST

Most Wickets by Spinners in BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में फिरकी गेंदबाजों का जलवा हमेशा से देखने को मिला है. इस प्रतिष्ठित सीरीज में कई दिग्गज स्पिनरों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बल्लेबाजों को परेशान किया है. नाथन लायन, आर अश्विन और अनिल कुंबले जैसे गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रचा है.   

Most Wickets by Spinners in BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में फिरकी गेंदबाजों का जलवा हमेशा से देखने को मिला है.
Most Wickets by Spinners in BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में फिरकी गेंदबाजों का जलवा हमेशा से देखने को मिला है.

Most Wickets By Spinners in BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जो 22 नवंबर से शुरू होने जा रही है, पहला मैच पर्थ में खेला जायेगा. हमेशा से स्पिन गेंदबाजों का महत्व टेस्ट मैच में अधिक रहा है ऐसे में इस सीरीज में भी उनका रोल अहम होने वाला है. स्पिन गेंदबाज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस प्रतिष्ठित श्रृंखला में मैचों का रुख बदलने में अहम भूमिका निभा सकते है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में स्पिन गेंदबाजों ने हमेशा से खास भूमिका निभाई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की इस प्रतिष्ठित टेस्ट श्रृंखला में, स्पिनरों ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं. नाथन लायन, आर अश्विन, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से मैच रुख बदल दिया है. यहां हम दोनों टीमों की स्पिन ताकत के बारें में चर्चा करने जा रहे है.

यह भी देखें:

India record in Perth Stadium: पर्थ में किस भारतीय ने बनाये सर्वाधिक रन और किसने किया गेंद से कमाल, देखें सभी स्टैट्स

BGT के सबसे सफल स्पिनर:

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा है. इस सीरीज के सबसे सफल स्पिनर की बात करें तो 116 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन का नाम आता है. उन्होंने अभी तक 26 मैच खेले है.  

BGT सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर:  

स्पिनर 

देश

स्पैन 

मैच

पारी

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नाथन लायन

ऑस्ट्रेलिया

2011-2023

26

47

116

8/50

आर अश्विन

भारत

2011-2023

22

42

114

7/103

अनिल कुंबले

भारत

1996-2008

20

38

111

8/141

हरभजन सिंह

भारत

1998-2013

18

35

95

8/84

शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया

1998-2004

14

29

89

5/33

रविंद्र जडेजा

भारत

2013-2023

16

30

85

7/42

बिशन सिंह बेदी

भारत

1967-1977

5

10

57

5/70

यह भी देखें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, और 250 रनों का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें यहां

BGT में किस स्पिनर ने किया है कमाल: 

  • नाथन लायन: BGT में सबसे ज्यादा 116 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल स्पिनर. 
  • आर अश्विन: 114 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर, घरेलू और विदेशी दोनों परिस्थितियों में प्रभावी रहे है. 
  • अनिल कुंबले और हरभजन सिंह: भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन में बड़ा योगदान दिया है. 

वर्तमान भारतीय स्पिनर्स का कैसा है प्रदर्शन: 

1. आर अश्विन – भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर:

  • ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैचों में 39 विकेट. 
  • BGT में कुल 22 मैचों में 114 विकेट और 2.70 की इकॉनमी. 
  • पिछले दो ऑस्ट्रेलिया दौरे में 18 विकेट, औसत 27.50. 
  • उम्र के लिहाज से, यह उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है. 

2. रविंद्र जडेजा – भारत के स्टार ऑलराउंडर:

  • BGT में 16 मैचों में 85 विकेट और इकॉनमी 2.30. 
  • जडेजा के सामने बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष करते हैं. ऐसे में वह इस टूर पर भारत की गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अहम रोल निभा सकते है.  

3. वॉशिंगटन सुंदर – उभरता युवा सितारा:

  • BGT में अब तक 1 मैच खेला है, जिसमें 4 विकेट लिए है.
  • युवा स्पिनर होने के बावजूद, घरेलू परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन की क्षमता. 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम: 

रोहित शर्मा (C), जसप्रित बुमरा (VC), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (WK), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (WK), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर.

यह भी देखें:

Border Gavaskar Trophy 2024-25: कब और कहां होगा मैचों का सीधा प्रसारण, शेड्यूल सहित यहां देखें पूरी डिटेल्स

Border Gavaskar Trophy 2024-25: ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हिंदी कमेंट्री, नए रोल में दिखेंगे चेतेश्वर पुजारा

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 20, 2024, 11:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News