किस नदी के किनारे बसा है यूपी का सबसे बड़ा जिला, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे बड़ा जिला किस नदी के किनारे बसा हुआ है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। भारत का यह राज्य अपने आप में सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए है, जिससे अन्य राज्यों के बीच इसकी पहचान खास है।
यहां मौजूद प्रत्येक जिले की भी अपनी खास पहचान है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे बड़ा जिला किस नदी के किनारे बसा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं। इनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। कुछ किताबों में हमें बघेलखंड और रोहिलखंड का भी जिक्र मिलता है। इसके अतिरिक्त, यहां कुल 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 28 विकास प्राधिकरण, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 351 तहसील हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। पूर्व में इस जिले को लखनपुर नाम से भी जाना जाता था।
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे छोटा जिले की बात करें, तो यह हापुड़ शहर है। यह शहर कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस शहर को स्टील सिटी के रूप में भी जानते हैं।
किस नदी के किनारे बसा है यूपी का सबसे बड़ा जिला
अब सवाल है कि यूपी का सबसे बड़ा जिला यानि कि लखीमपुर खीरी किस नदी के किनारे बसा हुआ है। आपको बता दें कि यह शहर गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। गोमती नदी यूपी की प्रमुख नदियों में शामिल है।
कहां से निकलती है गोमती नदी
गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित माधोटांडा नामक कस्बे के पास गोमत ताल (जिसे पहले फुलहर झील के नाम से जाना जाता था) से होता है। यह पूरी तरह से मैदानी नदी है, जो कि हिमालय से नहीं निकलती है।
गोमत ताल से इसे एक पतली धारा के रूप में निकलता हुआ देखा जा सकता है। यूपी में करीब 960 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह गाजीपुर जिले में सैदपुर के पास गंगा नदी में मिल जाती है।
कौन-से जिलों से गुजरती है नदी
गोमती नदी पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर और जौनपुर जैसे प्रमुख जिलों से गुजरती है। यूपी की राजधानी लखनऊ शहर भी इस नदी के किनारे पर है।
पढ़ेंः दुनिया के 5 सबसे लंबे पुल, देखें लिस्ट
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.