This is an archived article last updated on Jul 14, 2025. The information may be outdated.

इन दो चर्चित चेहरों समेत 4 हस्तियां राज्यसभा के लिए नामित, देखें सभी नाम

Last Updated: Jul 14, 2025, 11:25 IST

Rajya Sabha Nominated Members 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए उज्ज्वल निकम (प्रसिद्ध वकील), हर्षवर्धन श्रृंगला (अनुभवी राजनयिक), डॉ. मीनाक्षी जैन (इतिहासकार) और सी सदानंदन मास्टर (केरल के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता) को नामित किया है। ये चारों अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।

इन नामांकनों से खाली सीटों को भरने के साथ ही राज्यसभा में नामित कैटेगरी की सभी 12 सीटें पूरी हो गई हैं।
इन नामांकनों से खाली सीटों को भरने के साथ ही राज्यसभा में नामित कैटेगरी की सभी 12 सीटें पूरी हो गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80(1)(a) के तहत चार चर्चित हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इन नामांकनों से खाली सीटों को भरने के साथ ही राज्यसभा में नामित कैटेगरी की सभी 12 सीटें पूरी हो गई हैं। नए सदस्यों का कार्यकाल छह वर्षों का होगा और ये मानसून सत्र से पहले अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Rajya Sabha Nominated Members किसे किया गया नामित?

उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam): देश के जाने-माने सरकारी वकील, जो 2008 मुंबई आतंकी हमले केस में विशेष सरकारी वकील रहे हैं। इन्हें 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। हाल ही में इन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

हर्षवर्धन श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla): अनुभवी राजनयिक, जो विदेश सचिव समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। भारत की विदेश नीति को मजबूत करने में इनका योगदान अहम रहा है।

डॉ. मीनाक्षी जैन (Dr Meenakshi Jain): प्रसिद्ध इतिहासकार, जिन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं।

सी सदानंदन मास्टर (C Sadanandan Master): केरल के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता, जो शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

राज्यसभा में मौजूदा स्थिति

नए नामांकनों के बाद नामित श्रेणी की सभी 12 सीटें अब पूरी तरह भर गई हैं, हालांकि जम्मू-कश्मीर से चार सीटें और हरियाणा से एक सीट अभी भी खाली हैं।

राज्यसभा में कुल 240 सदस्य हैं, जिनमें बीजेपी नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 135 सांसदों के समर्थन से मजबूत स्थिति में है। इसमें सभी नामित सांसदों का समर्थन भी शामिल है, जो आम तौर पर सरकार के पक्ष में रहते हैं।

मौजूदा नामित सदस्य कौन-कौन?

फिलहाल आठ अन्य नामित सदस्य हैं:

  • गुलाम अली (कार्यकाल सितंबर 2028 तक)

  • सतनाम सिंह संधू (जनवरी 2030 तक)

  • वीरेंद्र हेगड़े

  • इलैयाराजा

  • विजयेन्द्र प्रसाद

  • पीटी उषा (जुलाई 2028 तक)

  • सुधा मूर्ति (मार्च 2030 तक)

  • जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजन गोगोई — इनका कार्यकाल मार्च 2026 में समाप्त होगा।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद  80(1)(a) के तहत भारत के राष्ट्रपति को यह अधिकार है कि वे साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले अधिकतम 12 सदस्यों को राज्यसभा के लिए नामित कर सकते हैं।

PM Kisan 20th Installment Date: क्या इस दिन आएंगे 2000 रुपये? देखें पीएम किसान की 20वीं Kist Beneficiary स्टेटस

UP के जौनपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम

Image


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 14, 2025, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News