उत्तर प्रदेश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल है। यहां की आबादी का एक बड़ा भाग कृषि के क्षेत्र में सक्रिय है। इस वजह से भारत का यह राज्य विभिन्न फसलों को लेकर शीर्ष सूची में जगह बनाने में कामयाब रहता है।
उत्तर भारत का यह राज्य कृषि को लेकर संपन्न है। यहां आपको रबी, खरीफ और जायद, तीनों फसलों का उत्पादन देखने को मिल जाएगा। इसके लिए यहां गंगा-यमुना का दोआब क्षेत्र और यहां का अनुकूल वातावरण है, जो कि यहां विभिन्न प्रकार की खेती को संभव बनाता है।
हम यहां चावल उत्पादन की बात कर रहे हैं, जिसकी भारत में अच्छी खासी पैदावार है। साथ ही इसकी खपत भी उतनी ही अधिक है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में चावल उत्पादन को लेकर उत्तर प्रदेश का क्या स्थान है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के बारे जान लेते हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये कुल 18 मंडलों चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रोहिलखंड हैं।
प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
यूपी में कुल जलवायु क्षेत्र
अब हम यह जान लेते हैं कि यूपी में कुल कितने जलवायु क्षेत्र हैं, तो आपको बता दें कि यूपी कुल तीन जलवायु क्षेत्रों में विभाजित है। इसमें ऊपरी गंगा मैदानी क्षेत्र, मध्य गंगा का मैदानी क्षेत्र और केंद्रीय पठार व पहाड़ी क्षेत्र शामिल है।
चावल उत्पादन में यूपी का स्थान
उत्तर प्रदेश चावल उत्पादन में दूसरे स्थान पर आता है। प्रदेश में कुल 30 लाख हेक्टेयर जमीन पर चावल की खेती होती है। वहीं, यहां कुल चावल उत्पादन का आंकड़ा 150 लाख टन से अधिक है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation