This is an archived article last updated on Feb 24, 2025. The information may be outdated.

NSA डोभाल और PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को मिलती है इतनी सैलरी, देखें PMO का डेटा

Last Updated: Feb 24, 2025, 14:27 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में कार्यरत NSA और PM के प्रधान सचिव जैसे उच्च स्तर के अधिकारीयों का रोल बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला होता है, लेकिन क्या आपको पता है इन हाई लेवल के अधिकारियों को सरकार की ओर से कितना वेतन मिलता है. यहां देखें PMO द्वारा जारी पूरी डिटेल्स.

भारत के NSA और PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की कितनी है सैलरी, चेक करें PMO डेटा
भारत के NSA और PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की कितनी है सैलरी, चेक करें PMO डेटा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में कार्यरत उच्च स्तर के अधिकारीयों को रोल बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला पद होता है, लेकिन क्या आपको पता है इन हाई लेवल के अधिकारियों को सरकार की ओर से कितना वेतन मिलता है. यहां हम प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े उच्च पद के अधिकारीयों के वेतन के बारें में जानेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन की डिटेल्स जारी किया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा की सैलरी ₹1,37,500 प्रति माह निर्धारित है. यह डेटा सरकार की पारदर्शिता नीति के तहत सार्वजनिक किया गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में स्थित है.

NSA एक प्रमुख पद:

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (National Security Council) के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं और प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा नीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अहम भूमिका निभाते हैं. वर्तमान NSA को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष रैंक प्रदान किया गया है.

PMO के अधिकारियों के मासिक वेतन:

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के मासिक वेतन का विवरण जारी किया है. इस सूची में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन शामिल हैं, जिसे आप देख सकते है. 

क्र. सं.

नाम 

पोस्ट 

पे बैंड

बेसिक पे  (₹)

1

पी. के. मिश्रा

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव

लेवल-18 (₹2,50,000)

₹1,37,500*

2

अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)

लेवल-18 (₹2,50,000)

₹1,37,500*

3

अमित खरे

प्रधानमंत्री के सलाहकार

लेवल-17 (₹2,25,000)

₹1,12,500*

4

तरुण कपूर

प्रधानमंत्री के सलाहकार

लेवल-17 (₹2,25,000)

₹1,12,500*

5

हर रंजन राव

अपर सचिव

लेवल-15 (₹1,82,200-₹2,24,100)

₹2,24,100

6

अरविंद श्रीवास्तव

अपर सचिव

लेवल-15 (₹1,82,200-₹2,24,100)

₹2,24,100

7

आतिश चंद्र

अपर सचिव

लेवल-15 (₹1,82,200-₹2,24,100)

₹2,24,100

8

अमित सिंह नेगी

अपर सचिव

लेवल-15 (₹1,82,200-₹2,24,100)

₹2,11,300

9

संजय आर. भावसार

ओएसडी (नियुक्ति और दौरा)

लेवल-14 (₹1,44,200-₹2,18,200)

₹1,12,300*

10

दीपक मित्तल

संयुक्त सचिव

लेवल-14 (₹1,44,200-₹2,18,200)

₹2,05,600

11

श्रीधर चिरुवोलू

संयुक्त सचिव

लेवल-14 (₹1,44,200-₹2,18,200)

₹1,88,200

12

प्रतीक दोशी

ओएसडी (आर एंड एस)

लेवल-14 (₹1,44,200-₹2,18,200)

₹1,77,400

13

हिरेन जोशी

ओएसडी (संचार और आईटी)

लेवल-14 (₹1,44,200-₹2,18,200)

₹1,77,400

14

आशुतोष एन. सिंह

ओएसडी (मीडिया रिसर्च)

लेवल-14 (₹1,44,200-₹2,18,200)

₹1,72,200

15

विवेक कुमार

प्रधानमंत्री के निजी सचिव

लेवल-14 (₹1,44,200-₹2,18,200)

₹1,72,200

16

हार्दिक सतीशचंद्र शाह

प्रधानमंत्री के निजी सचिव

लेवल-13 (₹1,23,100-₹2,15,900)

₹2,15,900

17

सुनील के. मदान

प्रधान स्टाफ अधिकारी

लेवल-13 (₹1,23,100-₹2,15,900)

₹91,350*

18

सौरभ शुक्ला

निदेशक

लेवल-13 (₹1,23,100-₹2,15,900)

₹1,60,600

19

श्वेता सिंह

निदेशक

लेवल-13 (₹1,23,100-₹2,15,900)

₹1,47,000

20

राजेश कुमार साहू

निदेशक

लेवल-13 (₹1,23,100-₹2,15,900)

₹1,30,600

नोट- यह डेटा 30 सितंबर, 2024 तक का है.

(महत्वपूर्ण: जिन पदों के वेतन के आगे * चिह्न है, वे संभावित भत्तों और अन्य सुविधाओं के आधार पर परिवर्तनशील हो सकते हैं.)

PM के नए प्रधान सचिव:  

हाल ही में पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री का दूसरा प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. पीके मिश्रा इस पद पर पहले से ही तैनात है. रिटायर IAS अधिकारी दास संभवतः इतिहास के पहले ऐसे नौकरशाह हैं, जिनके पास मौद्रिक नीति (जो केंद्रीय बैंक नियंत्रित करता है) और राजकोषीय नीति (जो सरकार निर्धारित करती है) दोनों क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है. 

ये रहा ऑफिसियल लिंक: Details of Monthly Remuneration of Officers & Staff of PMO

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 24, 2025, 14:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News