This is an archived article last updated on Sep 12, 2023. The information may be outdated.

किस शहर को कहा जाता है भारत का स्कॉटलैंड, जानें

Last Updated: Sep 12, 2023, 12:59 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी खासियत है। हालांकि, यहां मौजूद शहर इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को और भी खास बनाने का काम करते हैं। इस कड़ी में हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। शहर के बारे में अधिक जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

भारत का स्कॉटलैंड
भारत का स्कॉटलैंड

भारत में यदि मौजूदा समय में कुल राज्यों की बात करें, तो यह 28 हैं, वहीं आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं।  इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी-अपनी खासियत छिपी हुई है, जिनकी प्रति हर साल देसी और विदेशी सैलानी आकर्षित होकर यहां पर पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। 

 

पढ़ेंः किस शहर को कहा जाता है ‘भारत का पेरिस’, जानें

हमारे देश की हर शहर की अपनी संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान, भाषाएं और अनूठी परंपराएं हैं, जो कि भारत को एक विविध भारत के रूप में दर्शाती है। हमने अपने पिछले कई लिखो में भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जाना है। अब बारी है भारत के एक ऐसे शहर के बारे में जानने की, जो कि एक विदेशी शहर के रूप में जाना जाता है। भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे हम स्कॉटलैंड आफ इंडिया के नाम से भी जानते हैं। कौन-सा है यह शहर है और किस राज्य में है स्थित, साथ ही क्या है इसके ऐसा कहलाने के कारण, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

किस शहर को कहा जाता है ‘भारत का स्कॉटलैंड’

भारत में यूं तो अलग-अलग शहर हैं और हर शहर की अपनी एक खासियत है। हालांकि इन्हीं शहरों के बीच एक ऐसा शहर भी है, जिसे हम भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। आपको बता दें कि करीब 900 मीटर की ऊंचाई पर और 4000 वर्ग किलोमीटर में फैल कर्नाटक के कुर्ग शहर को हम भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। 

 

क्यों कहा जाता है भारत का स्कॉटलैंड

दुनिया में स्कॉटलैंड शहर एक ऐसा शहर है, जो कि अपनी खूबसूरत वादियों और झील-झरनों के लिए जाना जाता है। इस शहर में यहां की शांति और खुशनुमा मौसम के साथ-साथ आंखों को सुकून देने वाली हरियाली लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

यही वजह है कि हर साल देश-विदेश के कई सैलानी दुनिया के इस शहर में पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, दूसरे तरफ भारत में मौजूद कर्नाटक का कुर्ग शहर भी लगभग स्कॉटलैंड की तर्ज पर ही बसा हुआ है।

यहां पर पहुंचने पर आपको खूबसूरत वादियां, हरियाली, झील और झरने देखने को मिलेंगे, जो एकाएक आपको कुर्ग की तरह एहसास करवाएंगे। वहीं, यहां बने हुए घरों की बनावट भी कुर्ग के वास्तुशिल्प से तकरीबन मिलती है। इस वजह से यहां पहुंचने पर कुर्ग जैसा एहसास होता है। 

हर मौसम का है अपना आनंद

कुर्ग शहर ऐसा है, जहां पहुंचने पर हर मौसम का आनंद लिया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर यदि आप अभी अक्टूबर से जनवरी तक पूर्व शहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रैकिंग के लिए यह मौसम सबसे बेहतर माना जाता है।

वहीं, जून से लेकर सितंबर का मौसम बारिश पसंद करने वाले लोगों के लिए बेहतर है। इसके अलावा मार्च से अप्रैल का मौसम पतझड़ के लिए जाना जाता है, जो कि यहां पहुंचने पर आपको और भी खूबसूरत लगेगा।

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Black City’, जानें

पढ़ेंः भारत के इन शहरों की रंगों से होती है पहचान, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 12, 2023, 12:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News