उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के साथ धार्मिक शहरों के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। आपने प्रदेश की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। साथ ही इस लेख में सबसे लंबी नदी के बारे में भी जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश को हम राज्यों के राज्य के रूप में भी जानते हैं, जिसकी जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है। यह शहर अपनी धार्मिक नगरियों के लिए भी पहचान रखता है और इस पहचान में इसका सहयोग देती हैं यहां बहने वाली नदियां, जो कि राज्य के अलग-अलग जिलों में अपना सफर तय करती हैं।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। हालांकि, अब आप सोच रहे होंगे कि यूपी की सबसे लंबी नदी कौन-सी है, यदि आप इस संबंध में नहीं जानते हैं, तो नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक कर आप इस बारे में जान सकते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी और राज्य में उसका सफर, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल नदियों का प्रवाह
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी नदियों का प्रवाह होता है, तो आपको बता दें कि प्रदेश में छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 30 नदियों का प्रवाह होता है, जो कि अलग-अलग जिलों से होकर गुजरती हैं। यहां बहने वाली नदियां राज्य की कृषि में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पीने का पानी का प्रमुख स्त्रोत हैं।

उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी नदी
उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी नदी की बात करें, तो यह यमुना नदी है, जो कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए अंत में प्रयागराज में गंगा में मिल जाती है। इसके साथ ही यह नदी यहां की महत्वपूर्ण नदियों में से एक है।
कितनी लंबी है नदी
अब सवाल है कि यमुना नदी की लंबाई कितनी है, तो आपको बता दें कि यमुना नदी उत्तराखंड के बंदरपूंछ हिमनद से निकलकर दिल्ली होते हुए अपना अधिकांश सफर उत्तर प्रदेश में ही तय करती है। इस नदी की कुल लंबाई 1376 किलोमीटर है। यही वजह है कि यह उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
यूपी के कितने जिलों से गुजरती है यमुना
यमुना नदी उत्तर प्रदेश के बागपत, नोएडा, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कालपी, इटावा, हमीरपुर और अंत में प्रयागराज में जाकर गंगा नदी में मिल जाती है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है कितना बड़ा, जानें
पढ़ेंः आगरा से लाहौर तक क्यों इस्तेमाल होती थीं ये मीनार, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.