This is an archived article last updated on Jan 10, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jan 10, 2024, 11:40 IST

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ के करीब पहुंच गया है। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही यहां सबसे अधिक जिले भी मौजूद हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे दक्षिणी जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी का सबसे दक्षिणी जिला
यूपी का सबसे दक्षिणी जिला

भारत के उत्तर में जब भी विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं की बात होती है, तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश राज्य का नाम आता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी।

हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है।

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे दक्षिणी जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पूर्वांचल की राजधानी, जानें



उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ ही यहां पर 350 तहसील(2018), 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड, 198 नगर पालिका परिषद्, 437 नगर पंचायत, 59,163 ग्राम पंचायत व पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं। 



24 जनवरी, 1950 को मिला था प्रदेश को नाम

उत्तर प्रदेश 1836 से उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इसके बाद प्रदेश का नाम 1877 से उत्तर-पश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत हो गया। वहीं, 1902 से इसका नाम संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध हो गया। साल 1937 से प्रदेश का नाम बदलकर संयुक्त प्रांत हो गया। वहीं, 24 जनवरी,1950 को प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

यूपी का सबसे दक्षिणी जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। प्रदेश का यह जिला विशेष रूप से अपने यहां मिलने वाले खनिजों के लिए जाना जाता है, जहां प्रमुख रूप से कोयला, चूना पत्थर, बॉक्साइट और सोना आदि खनिज पाए जाते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 10, 2024, 11:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News