उत्तर प्रदेश के चार सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराओं का घर है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। भारत का यह राज्य अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के चार सबसे छोटे जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराओं का घर है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है।
भारत के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के चार सबसे छोटे जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पूर्वांचल की राजधानी, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। यहां कुल तहसील की बात करें, तो 350(2018) हैं। इसके साथ ही 822 सामुदायिक विकास खंड, 59163 ग्राम पंचायत, 437 नगर पंचायत,17 नगर निगम, 821 क्षेत्र पंचायतें और 8135 न्याय पंचायते हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है, जो कि कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह भदोही है, जो कि 910 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश में सबसे छोटे जिलों की सूची में गाजियाबाद तीसरे पायदान पर है। प्रदेश का यह जिला कुल 1015 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के चौथे सबसे छोटे जिले की बात करें, तो इस लिस्ट में शामली चौथे पायदान पर है। प्रदेश का यह जिला कुल 1212 वर्ग किलोमीटर श्रेत्र में फैल हुआ है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले से तय होता है भारतीय मानक समय, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.