This is an archived article last updated on Jan 7, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले से तय होता है भारतीय मानक समय, जानें

Last Updated: Jan 7, 2024, 12:06 IST

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास का घर है। यही वजह है कि हर साल देशी-विदेशी सैलानी यहां पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-से जिले से भारतीय मानक समय तय होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारतीय मानक समय
भारतीय मानक समय

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके साथ ही क्षेत्रफल के हिसाब से यह चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह कृषि प्रधान राज्य अपनी अलग-अलग विशेषताओं की वजह से भी प्रसिद्ध है।

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। अपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा होगा, जो कि किसी न किसी वजह से अपनी विशेषता रखते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है, जहां से भारतीय मानक समय तय होता है, तो कौन-सा है यह जिला और क्या है इसके पीछे की कहानी, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पूर्वांचल की राजधानी, जानें

 

उत्तर प्रदेश के कुल जिले और मंडल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ यहां चार संभाग हैं, जो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र हैं। उत्तर प्रदेश में कुल तहसील की बात करें, तो यह 350 तहसील(350) हैं।

वहीं, यहां 17 नगर निगम और 822 सामुदायिक विकास खंड भी हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। भारत का यह राज्य कृषि में प्रमुख राज्यों में गिना जाता है, जो कि गेहूं उत्पादन में सबसे शीर्ष पर है। इसी प्रकार दूध उत्पादन में भी अब उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले यह स्थान राजस्थान के पास था। 



भारतीय मानक समय

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारतीय मानक समय क्या होता है, तो आपको बता दें कि भारतीय मानक समय एक टाइम जोन है, जो कि पूरे भारत में एक समान माना जाता है। इसके लिए UTC + 5:30 का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, मिलिट्री और विमानन क्षेत्र में भारतीय मानक समय को अंग्रेजी के वर्ण ‘E’ से अंकित किया जाता है। 



इस तरह बदल गया समय

भारतीय मानक समय को ब्रिटिश काल में 1 जनवरी 1906 को अपनाया गया था और इसे अपनाते हुए मद्रास टाइम जिसे हम रेलवे टाइम के नाम से जानते थे, उसे बाहर कर दिया गया था। वर्ष 1947 में देश के आजाद होने के बाद सरकार ने भारतीय मानक समय को तय किया।

हालांकि, 1948 तक कोलकाता और 1955 तक मुंबई का अपना स्थानीय समय हुआ करता था। इसके बाद केंद्रीय वेधशाला को मद्रास से हटाकर प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ किले में ले जाया गया और ऐसा माना गया कि यह UTC + 5:30 के नजदीक होगा। 



यूपी के इस जिले से तय होता है भारतीय मानक समय 

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले से भारतीय मानक समय तय होता है, तो आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर(अमरावती चौराहे के पास, 82.5 डिग्री पूर्व) से भारतीय मानक समय तय किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह UTC + 5:30 के करीब है।

यही वजह है कि भारतीय मानक समय को यहां से तय किया जाता है। आपको बता दें कि देश की पूर्व और पश्चिम की दूरी लगभग 2933 किलोमीटर है। ऐसे में पूर्व में सूर्योदय और सूर्यास्त पश्चिम से 2 घंटे जल्दी हो जाता है, इसलिए उत्तर पूर्व राज्य के लोगों को उनकी घड़ियां आगे बढ़ाने की भी आवश्यकता होती है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 7, 2024, 12:04 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News